फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव का आज आगाज करेंगे राज्यपाल

प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव का आज आगाज करेंगे राज्यपाल

Mon, 27 Aug 2018 02:41 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव का आज आगाज करेंगे राज्यपाल
बदायूं। राज्यपाल राम नाईक सोमवार को चार दिवसीय प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव का आगाज करेंगे। महोत्सव के मुख्य आयोजक विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भइया ने महोत्सव स्थल बदायूं क्लब में तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

महोत्सव के मुख्य संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य और मुख्य आयोजक विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदायूं गौरव क्लब के ओर से 27 अगस्त को शुरू होने वाले चार दिवसीय प्रथम बदायूं गौरव महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल हेलीकाप्टर से बदायूं पुलिस लाइन में करीब 9.45 बजे पहुंच जाएंगे। वहां वह सीधे बदायूं क्लब पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है। राज्यपाल राम नाईक का सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। राज्यपाल बदायूं प्रेम क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। वह स्वच्छ भारत अभियान में उल्लेखनीय योगदान, सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बल पर संघर्ष कर मुकाम हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed