{"_id":"5b2d436e4f1c1b53268b7720","slug":"91529693038-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेना घाट पर गंगा में नहाते समय डूबे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेना घाट पर गंगा में नहाते समय डूबे युवक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
drowning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेना गंगा घाट पर दहशरा स्नान करने आए एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से तलाशने के बाद निकाला लिया। पुलिस ने पंचनामा भर का शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
20 वर्षीय मोरपाल पुत्र सियाराम निवासी अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगला का निवासी था। शुक्रवार सुबह मोरपाल अपने परिजनों के साथ अटेना गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने आया था। परिवार वालों के मुताबिक युवक गंगा में नहा रहा था कि तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबते देखकर परिवार वालों ने शोर मचा दिया। घाट पर शोर शराबा सुनकर गोताखोर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों के कहने पर गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उसके बाद परिजन युवक के शव को घर ले गए। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।