{"_id":"5ad1fad84f1c1b46098b47e3","slug":"91523710680-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी से खाता बंद कर आईसीआईसीसीआई में खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी से खाता बंद कर आईसीआईसीसीआई में खोला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी विभागों का खाता राष्ट्रीयकृत बैंकों में होना चाहिए लेकिन जलनिगम के अधिकारियों ने शासन के आदेेशों का पालन नहीं किया। खाते को सरकारी से बंद कर प्राइवेट बैंक में खोल दिया।
विज्ञापन
यहां बता दें कि जलनिगम का खाता अब तक पंजाब नेशनल बैंक में था। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उस खाते को बंद कराकर आईसीआईसीआई बैंक में खुलवा दिया। विभागीय अधिकारियों ने सीडीओ को पत्र जारी किया। साथ ही बताया कि अब से विधायक निधि के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों की धनराशि नए खाते में भेजी जाए। इसको लेकर सीडीओ ने डीआरडीए पीडी को आख्या देने को कहा। बात बढ़ती इससे पहले ही एक बार फिर खाते को राष्ट्रीयकृत बैंक में खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी सीडीओ सेवाराम चौधरी का कहना है कि जानकारी की गई तो पता चला कि वाकई खाता शासन की मंशा के विपरीत खुलवाया गया था। इसको लेकर जलनिगम एक्सईएन को बुलाया गया है। उनसे पीएनबी में खाता खुलवाने के लिए कहा है। खाता पीएनबी में खुल जाने के बाद ही बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन