{"_id":"5a4668374f1c1b09788b5741","slug":"91514563639-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों और कॉलोनियों में मचेगी नए साल की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों और कॉलोनियों में मचेगी नए साल की धूम
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नए साल के आगमन में बस दो दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में इसके स्वागत के लिए लोग अलग-अलग तरीके से तैयारी कर रहे हैं। नए साल के स्वागत के लिए सर्वाधिक उत्साह बच्चों और युवा वर्ग में देखा जा रहा है। वहीं नई साल का जश्न मनाने के लिए होटलों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इसके लिए मनोरंजन विभाग से अब तक एक होटल ने परमीशन ली है।
नववर्ष के स्वागत के लिए युवाओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। कोई अपने घर, तो कोई पार्क में नए साल को खास तरीके से मनाने की तैयारी में है। इधर सोशल मीडिया पर अब से नए साल का जादू छाने लगा है। फेसबुक, व्हाटस ऐप पर लोगों ने अभी से बधाइयों को सिलसिला शुरू कर दिया है।
-------
गुलजार रहेंगे पार्क
नए साल के अवसर पर 31 दिसंबर और पहली जनवरी को शहर के प्रमुख पार्क गुलजार रहेंगे। शहर में हर साल की तरह इस साल भी नए साल के स्वागत के अवसर पर चहल पहल रहेगी।
विज्ञापन
--
ऑन लाइन बाजार भी तैयार
नए साल की तैयारियों को लेकर ऑनलाइन बाजार भी तैयार है। वहां पर भी उपभोक्ताओं को प्रोडक्टस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कई कंपनियों ने डिस्काउंट कूपन भी जारी किए है। इसके साथ ही एक हजार या इससे अधिक की खरीदारी पर भी अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
--------
नए साल के स्वागत के लिए अभी तक दो होटलों ने परमीशन के लिए आवेदन किया है। इसमें एक होटल कंट्री इन को स्वीकृति मिल गई है। फिलहाल होटल लॉ में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही। वह उन्हें पूरा कर देंगे। उसके बाद उन्हें भी स्वीकृति मिल जाएगी।
-हनुमान सिंह, इंस्पेक्टर, मनोरंजन विभाग
-------
न्यू ईयर पार्टियों के जश्न पर पूरी नजर रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर ऊधम मचाने वालों पर कार्रवाई करें। यह भी देखा जाएगा कि कोई अवैध असलहों से फायरिंग तो नहीं कर रहा है।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी