{"_id":"5a2bde414f1c1b74698c0c2b","slug":"91512824385-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दोषी पाए जाने पर सचिव संस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में दोषी पाए जाने पर सचिव संस्पेंड
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
rice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले साल हुई धान खरीद घोटाले की जांच उप संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद और सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं की ओर से की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर सेंटर इंचार्ज अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अभी मुरादाबाद से अटैच कर दिया गया है।
सन 2016-17 में खाद विपणन विभाग की ओर से जिले में धान की खरीद की गई थी। इसमें लभारी सेंटर पर अजय कुमार सचिव पद पर तैनात थे। उन्होंने वहां पर धान की खरीद की। वहां से 5118 क्विंटल धान संबंधित दो मिलों को दे दिया। आरोप है कि उन्हें इससे संबंधित कोई कागज विभाग में जमा नहीं किया। जब इसकी जानकारी अधिकारी को हुई तो उनके खिलाफ विभागीय जांच की गई। उनके द्वारा किए गए काम में अनियमितताएं मिलीं। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब उनके खिलाफ उप संभागीय खाद्य नियंत्रक मुरादाबाद और बदायूं में सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला कृषि अधिकारी, संबंधित एसडीएम और तहसीलदार जांच कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें मुरादाबाद से अटैच कर दिया गया है।