फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सीएमओ को निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर

सीएमओ को निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर

Thu, 02 Nov 2017 07:05 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ को निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर
डेमो - फोटो : डेमो
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में बने सघन नवजात शिशु कक्ष (एसएनसीयू) का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। सीएमओ को निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू में डॉक्टर नहीं मिले। डॉक्टर न होने की वजह से सीएमओ ने यहां भर्ती नवजात को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने जिला महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें दो स्टाफ नर्स और सीएमएस मिलीं। जानकारी करने पर पता चला कि कोई भी डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। नर्स ने बताया कि यहां पर एक बेबी भर्ती है, जो कम समय और कम वजन का है, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे ठीक इलाज नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने नवजात का इलाज किया। उसके बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि अपर निदेशक चिकित्सा बरेली, आयुक्त बरेली ने आदेश दिए हैं कि यहां पर जब तक बाल रोग विशेषज्ञ संविदा पर नहीं आ जाता है तब तक जिला चिकित्सालय में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ रोस्टर के हिसाब से तैनात किए जाएं। सीएमओ ने बताया कि कई बार जिला अस्पताल के डॉक्टर शिव कुमार अग्रवाल और डॉ. कप्तान सिंह को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। ऐसे मेें एसएनयूसी का लाभ नवजात को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रोहतगी की संविदा 30 अक्तूबर को समाप्त हो गई। इसको लेकर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने उनसे बात की, फिलहाल उन्होंने आने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed