{"_id":"59bacaa34f1c1b2e688b49fa","slug":"91505413795-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो लोगों की मौत
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। अलग-अलग स्थानों पर बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। जिले में कई लोग बीमार हैं।
ओरछी। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बुखार से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि गांव में कई लोग बीमार है।
क्षेत्र के गांव खेड़ा दास में कई लोग बुखार से पीड़ित है। यहां के कबीर सिंह की छह वर्षीय पुत्री प्रिया को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार की दोपहर बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वाथ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगों को दवाएं दीं, लेकिन किसी की जांच नहीं की।
मूसाझाग। क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। गांव के छोटे की पत्नी 55 वर्षीय हसीना को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उसका गांव के एक झोलाछाप से इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यहां कई लोग बुखार से पीड़ित है। मगर स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है।