फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छह करोड़ की लागत से बनेगा रोडवेज डिपो का वर्कशाप

छह करोड़ की लागत से बनेगा रोडवेज डिपो का वर्कशाप

Sun, 03 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
छह करोड़ की लागत से बनेगा रोडवेज डिपो का वर्कशाप
-
विज्ञापन

बदायूं। रोडवेज बसों की वजह से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को जल्द मुक्ति मिलेगी। शहर के बीचों बीच बना बदायूं रोडवेज डिपो का वर्कशाप शहर से बाहर दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास मझिया में शिफ्ट करने की कवायद तेज हो गई है। नए वर्कशाप के निर्माण को मुख्यालय से छह करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। 12 सितंबर को टीम इसका सर्वे करेगी। निर्माण कार्य का टेंडर भी परिवहन विभाग की ही कार्यदायी संस्था का मिलेगा।
कई सालों से परिवहन निगम डिपो में जगह कम होनेेेे की वजह से बसों को खड़ा करने की दिक्कत झेल रहा है। इसके चलते रोडवेज डिपो अब अपनी वर्कशॉप शहर के बाहर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास मझिया में शिफ्ट करेगा। इससे काफी संख्या में निगम की बसें वर्कशॉप में शिफ्ट हो जाने से शहर के बीचों बीच स्टैंड पर नहीं खड़ी हो सकेंगी और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पांच महीने पहले निगम के अधिकारियों ने वर्कशॉप निर्माण के लिए दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोर की करीब 12 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया था लेकिन उसमें निर्माण को मंजूरी नहीं मिली थी। बता दें कि शहर में बीचो-बीच बने रोडवेज डिपो को हटाने की मांग लंबे समय से हो रही है। अन्य डिपो की बसों का यहां स्टॉपेज होने पर आसपास के इलाकों में जाम के हालात बने रहते हैं। जिला प्रशासन भी शहरवासियों की मांग पर रोडवेज डिपो का वर्कशाप शिफ्ट कराने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन

----------
डीजल पंप भी किया जाएगा शिफ्ट
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि जगह कम होने की वजह से डिपो में डीजल लेने के लिए चालकों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है। इससे यात्रियों के साथ-साथ आमजन को समस्या होती थी। दो से तीन घंटे में चालक का नंबर आता था, अधिकारी भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम थे। अब डीजल पंप भी शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे डीजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डिपो के बेड़े में हैं करीब 225 बसें
बदायूं डिपो के बेड़े में लगभग 225 बसें हैं। इसमें 125 निगम और 100 बसेें अनुबंधित हैं। संख्या के हिसाब से डिपो में बसों को खड़ा करने की जगह कम है। सबसे ज्यादा समस्या निजी और बाहरी जिलों से आने वाले बसों से है। रोजाना 200 से ज्यादा बसों का यहां आना-जाना होता है। इससे जाम की समस्या पैदा होती है। व्यापारियों का कहना है कि डिपो शिफ्ट होने से कई दिक्कत दूर हो जाएंगी।
--
लोग बोले- वर्कशॉप शिफ्ट होने से मिलेगी राहत

बीजेपी के युवा मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकित ने बताया कि रोडवेज डिपो शिफ्ट करने की मांग लंबे समय से चल रही है। कई बार शासन और प्रशासन को लिखा गया था। अगर सिर्फ वर्कशाप शिफ्ट होता है तो इससे भी लोगों को काफी राहत मिलेगी। जाम की समस्या कम हो जाएगी और राहगीर राहत महसूस करेंगे।

बीजेपी नेता आशीष शाक्य ने बताया कि रोजाना रोडवेज बस स्टैंड के सामने से निकलना पड़ता है। जाम की समस्या लंबे समय से बरकरार है। जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया था। अगर प्रशासन चाहता तो काफी समय पहले ही रोडवेज डिपो का वर्कशाप शिफ्ट हो गया होता।

लावेला चौक के रहने वाले मोटर पार्टस के थोक विक्रेता योगेश अरोरा का कहना था कि वर्कशाप शिफ्ट होने से राहगीरों के साथ आमजन की काफी समस्या दूर हो जाएगी। रोड पर बसों की कतारें, जाम और गंदगी दोनों से निजात मिलेगी।


वर्जन-
जाम की समस्या को देखते हुए दातागंज क्रासिंग पर रोडवेज ने 12 बीघा जमीन खरीदी है। रोडवेज डिपो का वर्कशाप बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। सर्वे होने के बाद जल्द निर्माण शुुरू कर दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed