फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   8.80 lakh rupees were swindled on the pretext of dealership

Budaun News: डीलरशिप का झांसा देकर 8.80 लाख रुपये की ठगी

Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
8.80 lakh rupees were swindled on the pretext of dealership
बदायूं। सोलर सिस्टम की डीलरशिप देने का झांसा देकर एक युवक से जालसाजों ने ऑनलाइन 8.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने चार किश्तों ने जालसाजों के बताए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी अपूर्व कुमार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पीएम सूर्या घर योजना का वेंडर है। उसने टाटा पॉवर सोलर सिस्टम लिमिटेड की डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में उसके पास 28 फरवरी 2025 को फोन आया। उन्हें टाटा की डीलरशिप ऑफर की गई थी। उन्होंने सात मार्च 2025 को एक ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा।
विज्ञापन

इस बीच ढाई हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराया गया। 28 मार्च 2025 को कंपनी की तरफ से एक समझौतानामा पर हस्ताक्षर कराया गया। उसके बाद 45,200 रुपये पंजाब नेशनल बैंक से कंपनी के खाते में ट्रांसफर कराया गया। फिर सामान की सप्लाई के लिए छह लाख रुपये बैंक में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद फिर से सर्विस टैक्स के रूप में 2,33,200 रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कराए गए। उसके बाद कंपनी से अधिकारियों ने कहा कि जब सेल्स आएगा, तब उन्हें रिफंडेबल चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन के अंदर भुगतान करा देना। इसके बाद सामान भी भिजवा दिया जाएगा, लेकिन काफी दिन बीतने के बावजूद सामान नहीं आया। इस पर उन्होंने धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed