{"_id":"66d3a5c8e9a20647bc0d95a7","slug":"8424-candidates-took-the-exam-on-the-last-day-of-police-recruitment-exam-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125029-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 8,424 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 8,424 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 01 Sep 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी केंद्र से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
बदायूं। सिपाही भर्ती परीक्षा में अंतिम दिन दोनों पालियों में 8,424 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जबकि 3048 गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। अंतिम दिन भी कोई नकलची नहीं मिला।
जिले के 16 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। पांच दिन तक चली परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में 5,736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,223 ने परीक्षा दी। जबकि 1,513 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में 5,736 में से 4,201 ने परीक्षा दी, जबकि 1,535 गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में किसी को भी नहीं खड़ा होने दिया।
जिम्मेदारों ने ली रात की सांस
जिले में पांच दिन तक पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकरियों ने कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा यह हुआ कि पांच दिनों जिले में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने के बाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पांच दिनों में 40,795 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पांच दिन तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा में 40,795 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 23 अगस्त को 11,742 अभ्यर्थियाें में से 7,759 ने परीक्षा दी और 3713 गैर हाजिर रहे। 24 अगस्त को 7,977 ने परीक्षा दी और 3,495 गैर हाजिर रहे। 25 अगस्त को 8,227 ने परीक्षा दी और 3,454 गैरहाजिर रहे। 30 अगस्त को 8,408 ने परीक्षा दी और 3,064 गैरहाजिर रहे। 31 अगस्त को 8,424 ने परीक्षा और 3,048 गैरहाजिर रहे।