फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बच्चों के फेफड़ों में भर गई थी कार्बन

बच्चों के फेफड़ों में भर गई थी कार्बन

Fri, 05 Apr 2019 02:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के फेफड़ों में भर गई थी कार्बन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कठोली में टीवी सेट में आग लगने के बाद दम घुटने से मरे बच्चों के शव गुरुवार सुबह कब्रिस्तान में दफन कर दिए गए। पुलिस ने बुधवार देर शाम ही तीनों बच्चों के पोस्टमार्टम करा दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सुलगने से निकली कार्बन बच्चों की सांस के साथ फेफड़ों में पहुंचीं थी। तीनों बच्चों की सांस नली और फेफड़ों में कार्बन ही कार्बन मिली। इससे उनका दम घुट गया और तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। कार्बन के कारण ही बच्चों के चेहरे तक काले पड़ गए थे।
विज्ञापन

यह हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कठोली में मंगलवार रात हुआ था, जिसमें सुलेमान के बेटे फरदीन (7), इशाकत की बेटी शिखा बानो (10) और फिरासत की बेटी शबनम (11) की मौत हो गई थी। तीनों बच्चे अपने चचेरे-तहेरे भाई बहनों के साथ कमरे में टीवी देख रहे थे। टीवी देखते-देखते चार बच्चे कमरे में सो गए, जबकि दो बच्चे हादसे से पहले उठकर दूसरे घर में सोने चले गए। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई थी। इससे टीवी धीरे-धीरे सुलगता रहा, साथ ही उससे धुआं निकलता रहा और पूरे कमरे में भर गया। इससे तीनों बच्चे सांस नहीं ले सके और उनकी मौत हो गई। एक बालक गंभीर हालत में कमरे में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार शाम तीनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के शरीर में टीवी सुलगने से निकली कार्बन धीरे-धीरे पहुंचती रही थी। सुबह होने तक कार्बन सांस नली से लेकर फेफड़ों तक इतनी पहुंच गई कि बच्चों का सांस लेना दुश्वार हो गया और उनकी वहीं मौत हो गई। उनकी सांस नली से लेकर फेफड़ों में काफी मात्रा में कार्बन जमी निकली। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को घर ले गए। गुरुवार सुबह उन्होंने गांव के कब्रिस्तान में तीनों शवों को दफन कर दिया। इस हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed