फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगाघाट तक सड़क के जीर्णोद्घार का काम शुरू

गंगाघाट तक सड़क के जीर्णोद्घार का काम शुरू

Fri, 04 Jan 2019 06:02 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 04 Jan 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
गंगाघाट तक सड़क के जीर्णोद्घार का काम शुरू
गंगाघाट तक सड़क के
विज्ञापन

जीर्णोद्धार का काम शुरू
उझानी (बदायूं)। कछला में मकर संक्रांति वाले दिन से महाआरती की कवायद के तहत नगर पंचायत प्रशासन ने बरेली-मथुरा हाईवे से घाट तक खस्ताहाल सड़क का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। सड़क के जीर्णोद्धार पर करीब सात लाख रुपया खर्च होगा, साथ ही करीब चार लाख रुपये की लागत से पुल के नीचे घाट तक पक्की सीढ़ियां भी बनेंगी। दोनों ही निर्माण कार्य इसी सप्ताह पूरे कराने के लिए शुक्रवार को काम शुरू करा दिया गया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रशासनिक अफसरों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ गंगाघाट के निरीक्षण के दौरान सड़क की हालत देख निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया था। पीडब्ल्यूडी के पुल के एक छोर से घाट की ओर सीढ़ियों के निर्माण के लिए शुक्रवार को खोदाई का काम शुरू करा दिया गया। सीढ़ियों के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों ही निर्माण कार्य महाआरती शुरू होने से पहले पूरे होने हैं। महाआरती के लिए जिन स्थानों पर चबूतरों को निर्माण होगा, उनका खर्चा स्वयंसेवी उठाएंगे। संस्था गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा ने बताया कि महाआरती के लिए गंगाप्रेमियों को जोड़ने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। महाआरती बनारस की तर्ज पर होनी है।
विज्ञापन

---------
नगर पंचायत खरीदेगी हाई पावर का जनरेटर
उझानी। कछला गंगाघाट पर धार्मिक आयोजनों समेत विशेष स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को रोशनी की बेहतर सुविधा मुहैया कराने को भी नगर पंचायत प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। हाईपावर का जनरेटर खरीदकर उसे घाट पर स्थापित कराया जाएगा। घाट की लाइटिंग भी उसी से जुड़ेगी। जनरेटर के लिए डीजल का बंदोबस्त भी नगर पंचायत प्रशासन को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सड़क के जीर्णोद्धार और सीढ़ियों को निर्माण कराने को काम शुरू करवा दिया गया है। निर्माण कार्य एक निश्चित समय में पूरे होने हैं। घाट के आसपास इलाके को समतल किया जा रहा है। इसका फायदा श्रद्धालुओं को मिलेगा।- नरेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष, कछला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed