फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रमुखता से सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्या: रामसखी कठेरिया

प्रमुखता से सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्या: रामसखी कठेरिया

Thu, 22 Nov 2018 07:39 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रमुखता से सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्या: रामसखी कठेरिया
फोटो--20 बीडीएन 30
विज्ञापन


‘प्रमुखता से सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं’
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं, महिला थाना एसओ को दिए कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनी और उन्हें तुरंत निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने महिला एसओ से नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अगर महिला थाना पुलिस समय पर समस्याओं का निपटारा करे तो पीड़ित महिलाओं को इधर-इधर भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि अब किसी महिला की शिकायत बाकी नहीं रहेगी। केंद्र और यूपी सरकार महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से खत्म कर रही है।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची महिला आयोग की सदस्य एवं अलीगढ़ की पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया के सामने करीब दो दर्जन महिलाओं की शिकायतें आईं। इनमें एक महिला ने बताया कि उसके मोहल्ले के दंपति लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। वहीं बिल्सी मोहल्ला नंबर चार निवासी रेशमा ने बताया कि उसका आठ माह पूर्व सहसवान निवासी जाविद कुरैशी से निकाह हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के दो माह भी नहीं बीते कि ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया। महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना एसओ शर्मिला शर्मा से कहा कि वह रेशमा की समस्या निपटाएं। उनके सामने लड़कियों को घर से ले जाने के मामले भी आए। किसी मामले में पुलिस लड़की को ढूंढ नहीं कर सकी है जबकि परिवार वाले लगातार थाना से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनके सामने कुल 24 शिकायतें आईं। उन्होंने सभी का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। एक मामले में महिला थाना एसओ से नाराजगी भी दिखाई। कहा कि वह महिलाओं की सुनें तो कोई परेशान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह बदायूं दूसरी बार आई हैं। तीसरी बार आएं, तब तक उनके सामने कोई शिकायत नहीं आए। तभी समझेंगी कि पुलिस अपना कार्य कर रही है। इस दौरान सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, महिला थाना एसओ शर्मिला शर्मा, भाजपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, डॉ. मनवीर सिंह और आशा ज्योति केंद्र की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

---------------------
महिला बंदियों से की मुलाकात
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्या सुनने के बाद वह जिला कारागार पहुंचीं। उन्होंने जिला जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। उसके बाद जेल अधीक्षक कैलाश पति त्रिपाठी और जेलर आदित्य कुमार के साथ बैठक की। जहां उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed