फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईकोर्ट से मिली राहत, डॉ. आशाराम ने फिर सीएमओ बने

हाईकोर्ट से मिली राहत, डॉ. आशाराम ने फिर सीएमओ बने

Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट से मिली राहत, डॉ. आशाराम ने फिर सीएमओ बने
हाईकोर्ट से मिली राहत, डॉ. आशाराम ने फिर सीएमओ बने
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही के आरोप में शासन ने किया था सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कार्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किए गए डॉ. आशाराम को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद मंगलवार को डॉ. आशाराम ने बदायूं सीएमओ की कुर्सी दोबारा संभाल ली। उनके लौटने पर विरोधी गुट के कर्मचारी दहशत में हैं।
जिले में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। अब तक बुखार से 234 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों के बुखार से मरने का सिलसिला 22 अगस्त से शुरू हुआ था। इसके बाद बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। बुखार फैला होने के बावजूद डॉ. आशाराम तीन दिन की छुट्टी लेकर चले गए थे। बाढ़ का दौरा करने आए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सीएमओ के छुट्टी पर जाने को लेकर नाराजगी जताने के साथ डीएम से कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद दातागंज विधायक राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री से सीएमओ की शिकायत की थी। डीएम की ओर से डीओ शासन के लिखा गया था। इसके बाद शासन ने सीएमओ डॉ. आशाराम को संस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से बदायं सीएमओ की कुर्सी खाली चल रही थी।
विज्ञापन

उधर, शासन की कार्रवाई के खिलाफ डॉ. आशाराम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाया। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद डॉ. आशाराम को राहत मिल गई। हाईकोर्ट से स्थगनादेश मिलने के बाद मंगलवार शाम डॉ. आशाराम ने बदायूं पहुंचकर सीएमओ का चार्ज संभाल लिया। चार्ज लेने के बाद शिष्टाचार भेंट के लिए एडी हेल्थ के पास बरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आशाराम के सस्पेंड होने पर सीएमओ कार्यालय के कुछ बाबुओं ने खुशी मनाई थी। उनके जाने की खुशी में मिठाई तक बांटी गई थी। डॉ. आशाराम के दोबारा सीएमओ बनने पर विरोधी खेमा सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed