{"_id":"5a2e9f414f1c1baf678c0f83","slug":"81513004865-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम यहां की गंदगी भी देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम यहां की गंदगी भी देखिए
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
लगा गंदगी का ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर की नई चेयरमैन दीपमाला गोयल मंगलवार को शपथ लेंगी। इससे पहले उन्होंने शहर में कुछ स्थानों पर साफ सफाई भी करानी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में व्यापक गंदगी फैली हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भले ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान हो, लेकिन मौजूदा समय में नगर की सफाई व्यवस्था चौपट है, इस कारण चारों तरफ गंदगी फैली है। सड़कों की गंदगी नालियों में भर जाती है। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाता है। इससे सड़कें भी खराब हो रही हैं। शहर के आम रास्तों में दिनभर पड़ी रहने वाली गंदगी देखकर अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से रास्तों से गुजरना भी दुश्वार हो रहा है। इसे देखकर लगता है कि जैसे यहां प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है।
---
सड़क पर फैली है गंदगी
शहर की आवास विकास कालोनी में सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर गंदगी फैली पड़ी है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के बारे में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
---
प्लाट बना कूड़ादान
डीएम रोड स्थित कॉलोनी में काफी समय से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस वजह से वहां पर गंदगी का साम्राज्य है। मजबूरन लोगों ने प्लाट को ही कूड़ादान बना लिया है, लेकिन अब वह भी ओवरफ्लो होने लगा है। उसका कूड़ा अब सड़कों पर फैलने लगा है, लेकिन इस ओर अधिकारी और कर्मचारी बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
---
सड़क पर ही डाला जा रहा कूड़ा
मोहल्ला पालनगर में कूड़ादान नहीं होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे ही कूूड़ा फेंकना शुरू कर दिया, इसके बावजूद सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। आवारा जानवर इस कूड़े को और ज्यादा फैला देते है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-----
नेकपुर में जगह-जगह कूड़ा
शहर के मोहल्ला नेकपुर में जगह-जगह कूड़ा पसरा हुआ है। मोहल्ले की शुरुआत से लेकर अंत तक हर तरह कूड़ा बिखरा पड़ा है। यहां पर कभी कभार ही सफाई कर्मचारी आता है। जो कूड़ेदान में पड़े हुए कूड़े को उठाकर चला जाता है।
---------
लोगों की बात
----------
नई चेयरमैन से जागी उम्मीद
आवास विकास के योगेश पाल का कहना है कि यहां पर काफी समय से सफाई कर्मचारी नहीं आया रहा है। इस वजह से यहां पर गंदगी फैलने लगी है। हर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब नई चेयरमैन से उम्मीद जागी है कि यहां पर सफाई दिखाई देने लगेगी।
---
नहीं रखे गए कूड़ादान
संजीव कुमार ने बताया कि यहां पर नगर पालिका की ओर से कूड़ादान तक नहीं रखा है। इस वजह से लोग मजबूरन सड़क पर कूड़ा-करकट डालते है। वही सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण कूड़ा यूं ही सड़कों पर फैला पड़ा रहता है। इस कारण कूड़ा पूरी सड़क पर फैल रहा है।
---
कई बार की शिकायत
जाकिर ने बताया कि यहां पर सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। इस कारण लोगों ने कूड़ा एक प्लाट में डालना शुरू कर दिया था, काफी समय हो गया। शिकायत करने के बावजूद अब तक सफाई कर्मचारी नहीं आया। इस वजह से प्लाट का कूड़ा भी नालियों और सड़कों पर आने लगा है। इस वजह नालियां तक पूरी तरह से चोक हो गई है।
---
पांच साल में 15 बार ही आया कर्मचारी
लोकमन ने बताया कि नेकपुर में पिछले पांच सालों में 15-20 बार ही सफाई कर्मचारी आया है। वह भी किसी व्यक्ति विशेष के कार्यक्रम से पहले। इस कारण यहां गंदगी का साम्राज्य है।