फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुरू की हेल्प डेस्क

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुरू की हेल्प डेस्क

Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुरू की हेल्प डेस्क
हेल्पलाइन। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हेल्प डेस्क सेवा शुरू कर दी है। इस पर दो जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे और मुसीबत में मुसाफिरों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

एडीजी रेलवे विजय कुमार मौर्य ने निर्देश दिया था कि जीआरपी थाना वाले सभी स्टेशनों पर एंट्री गेट के पास ही हेल्प डेस्क बनाई जाए। इस आदेश के अनुपालन में एसओ जीआरपी नवनीत कुमार ने बदायूं स्टेशन पर बुधवार से हेल्प डेस्क शुरू करा दी। उन्होंने बताया कि इस पर शिफ्ट के हिसाब से दो जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके तहत दो जीआरपी जवान यहां हर वक्त मौजूद रहेंगे। यह जवान किसी भी मुसीबत में यात्रियों की मदद करेंगे। अपराध संबंधी सामान्य मामले दर्ज करने के लिए उन्हें एक रजिस्टर दिया गया है। अगर कोई गंभीर मामला होगा तो थानाध्यक्ष को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। स्टेशन गेट पर जवानों की तैनाती हर समय रहने से पॉकेटमारी और चेन स्नेचिंग जैसे अपराधों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। हेल्प डेस्क के बैनर पर जीआरपी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। स्थानीय टीम से संतुष्ट न होने पर पीड़ित सीधे अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे सकेगा। बता दें कि पहले दिन हेल्प डेस्क पर कोई अपराध संबंधी मामला नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed