फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यह बदायूं की नगरपालिका है, इसे गंदगी नहीं दिखती

यह बदायूं की नगरपालिका है, इसे गंदगी नहीं दिखती

Wed, 28 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
यह बदायूं की नगरपालिका है, इसे गंदगी नहीं दिखती
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर भले ही बदायूं की तस्वीर को गंदा कर रहे हैं लेकिन नगर पालिका को अपनी और जिले की छवि की कोई चिंता नहीं है, यही वजह है कि रोडवेज चौराहा पर भीषण गंदगी होने के बावजूद पालिका के अफसरों ने इसकी कोई सुध नहीं ली। कूड़े के ढेर हटाए नहीं गए। नतीजतन, बुधवार को हुई हल्की बारिश ने ही कूड़ा सड़क पर ला दिया और ढेर से बदबू उठने लगी। ऐसे में, लोगों का रास्ता निकलना भी दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार को ‘बदायूं का रोडवेज सबसे गंदा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करके रोडवेज चौराहा की तस्वीर पेश की ताकि नगर पालिका को कुछ सुध आए। रोडवेज चौराहा से आगरा, दिल्ली, बरेली समेत कई शहरों के लिए रोडवेज बसें गुजरती हैं। इनमें यात्रा करने वाले बाहरी शहरों के लोग भी होते हैं, ऐेसे में उनकी नजर चौराहा पर पड़ी गंदगी और कूड़े के ढेरों पर पड़ती होगी तो उनके मन में बरबस ही बदायूं की कैसी तस्वीर उभरती होगी, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। वैसे भी, गंदगी और कूड़े के इन ढेरों से आसपास के लोग परेशान हैं। यहां इस कदर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं कि उनको देखकर लगता है जैसे वर्षों से यहां सफाई नहीं की गई है या फिर शहर भर का कूड़ा शायद यहीं लाकर डाल दिया गया। इसके बावजूद नगर पालिका के अफसरों की असंवेदनशीलता और गैरजिम्मेदाराना रवैया और क्या होगा कि उन्होंने अमर उजाला में खबर छपने के बावजूद कूड़े को हटवाना और सफाई कराना मुनासिब नहीं समझा, समझा जा सकता है। लोगों का कहना है कि जब शहर के बीचों-बीच बने रोडवेज चौराहा पर गंदगी और कूड़े के ढेरों को लेकर पालिका के अफसर गंभीर नहीं हैं तो शहर के अन्य मोहल्लों में जनसमस्याओं के प्रति उनका रवैया किस कदर अनदेखी वाला होगा, सहज समझा जा सकता है।
विज्ञापन

---------------
सदर विधायक भी चुप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही स्वच्छ भारत की बात कह रहे हैं लेकिन उनकी अपनी पार्टी के विधायक और नेताओं में ही इसको लेकर कितनी गंभीरता है, रोडवेज चौराहा का हाल देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले दिनों सदर विधायक महेश गुप्ता ने रोडवेज का निरीक्षण किया था और व्यवस्थाओं के बाबत निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद विधायक जी ने देखने की जहमत नहीं उठाई कि कुछ किया गया या नहीं। ऐसा नहीं कि उन्होंने रोडवेज चौराहा पर पड़ी गंदगी और कूड़े के ढेर कभी देखे न हों या फिर भाजपा नेता इधर से नहीं गुजरते लेकिन जानबूझकर इस गंदगी और कूड़े के ढेरों को नजरंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed