{"_id":"675f1d44a6c1be88b00cae2a","slug":"805-consumers-registered-in-ots-56-lakh-rupees-revenue-deposited-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131070-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ओटीएस में 805 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 56 लाख रुपये राजस्व जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ओटीएस में 805 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 56 लाख रुपये राजस्व जमा
विज्ञापन
बदायूं। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत पहले दिन विद्युत निगम ने जिले में 58 स्थानों पर कैंप लगाकर बकाया बिजली का बिल जमा किया। योजना के तहत पहले दिन 805 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान 56 लाख रुपये का बिल उपभोक्ताओं ने जमा किया।
जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर 700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। इस भुगतान को जमा कराने के लिए शासन द्वारा एक मुश्त योजना शुरू की गई है। योजना के पहले दिन रविवार को विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंच गए। जिले के 58 विद्युत उपकेंद्रों पर कैंप लगाया गया।
बिल्सी। रविवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में एक मेगा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 25 बकायेदारों ने ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया। साथ ही 17 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही करीब चार लाख रुपये की बकाया धनराशि को जमा भी कराया गया।
विज्ञापन
अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने शिविर में 70 से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल भी जमा किए। इसके अलावा पांच उपभोक्ताओं को खराब मीटर को बदला गया। उधर गांव रेहड़िया में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कैंप लगाकर बिजली का बिल जमा किया गया।
एकमुश्त समाधान योजना के तहत 31 दिसंबर तक ब्याज पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी। पहले चरण में ही उपभोक्ता ज्यादा से ज्यादा बिल जमा करें। इसके बाद जैसे-जैसे चरण बढ़ेंगे तो उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर छूट कम मिलेगी। रविवार को 805 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया और 56 लाख रुपये का बिल जमा हुआ। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम