{"_id":"6352eeec40720d2cf514c243","slug":"80-kg-adulterated-mawa-caught-in-dataganj-badaun-news-bly5016096102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में 80 किलो मिलावटी मावा पकड़ा, शहर में भी कई जगह छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज में 80 किलो मिलावटी मावा पकड़ा, शहर में भी कई जगह छापे
विज्ञापन
दातागंज में बरामद मिलावटी मावा के साथ एफएसडीए के अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। त्योहरी सीजन में मिलावट के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्र शेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने दातागंज मावा मंडी में छापा मारा। यहां से करीब 80 किलो मिलावटी मावा पकड़ा। शहर में भी कई स्थानों पर छापा मारा गया।
एफएसडीए की टीम दोपहर दातागंज मावा मंडी पहुंची तो यहां कई दुकानदार मावा छोड़ कर भाग गए। लावारिस मिला करीब 80 किलो मावा प्रथम दृष्टया मिलावटी पाया गया। टीम ने इसे कब्जे में ल लिया। बाद में इसे नष्ट करा दिया गया। बृहस्पतिवार को दातागंज के समरेर में भी 100 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा नष्ट कराया गया था। दातागंज के बाद शहर में कार्रवाई की गई। पहलवान की दुकान से मावा, राज कुमार की दुकान से लौंज, श्रीराम एजेंसी से अनिक दही का नमूना लिया गया। गोपी चौकी स्थित जय प्रकाश मिष्ठान भंडार से दूध और मावा, गोपी मिष्ठान भंडर के बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, राजीव कुमार, सतेंद्र सिंह तोमर, देवकांत, भूपेंद्र सिंह, शंभू दयाल, एतीस कुमार आदि रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। दातागंज में बरामद मावा नष्ट करा दिया गया है।