फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   732 certificates were made by hacking the ID of the secretary in Dhanupura.

Budaun News: धनुपुरा में सचिव की आईडी हैक कर बनाए 732 प्रमाणपत्र

Thu, 25 Sep 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
732 certificates were made by hacking the ID of the secretary in Dhanupura.
बदायूं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की आईडी हैक कर धनुपुरा में 732 प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद में सचिव मनोज कुमार ने कादरचौक थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। सचिव की तरफ से 19 अगस्त तक केवल 14 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए थे। उसके बाद से अब तक 732 प्रमाणपत्र और जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा 19,000 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र उसावां के हजारा में बनाए गए हैं, जबकि उसके बाद में उझानी के फुलारी गांव में 7,000 से ज्यादा प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। वहीं दातागंज के सैजनी में 5,000 से ज्यादा प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं। वहीं इस कड़ी में कादरचौक का गांव धनुपुरा भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन

वहां पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र वर्ष 2025-26 में उनके द्वारा केवल 14 ही प्रमाणपत्र बनाए गए हैं, जिसका डाटा उनके पास मौजूद है, जबकि उनकी आईडी हैक करके 732 जन्म-मृत्यु प्रमाण किसी ने जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही कादरचौक थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र की सीएमओ करेंगे जांच
जिले में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम जिलेभर की सभी आईडी की जांच करेंगे। इसकी कमान खुद सीएमओ ने संभाली है। तीन सदस्यीय टीम में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और पटल सहायक है।


जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाए जाने के मामले सामने आ रहे है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी जांच मेें दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed