{"_id":"5cd720c5bdec2207853461a6","slug":"71557602501-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाली के चक्कर में नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाली के चक्कर में नहीं खरीदा जा रहा किसानों का गेहूं
विज्ञापन
बदायूं। शासन की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम मिले। इसके लिए समर्थन मूल्य भी जारी कर दिया गया, लेकिन क्रय केंद्र पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों ने दलालों और बिचौलियों से सांठगांठ कर रखी है। ऐसे में वह केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीद रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है, साथ ही किसानों को प्राइवेट दुकानों पर गेहूं बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले, इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कहीं पर भी किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाए, बल्कि किसानों को समझाया जाए कि वे प्राइवेट स्थानों पर अपनी उपज न बेचें। इसके लिए शासन की ओर से समर्थन मूल्य जारी किया गया। गेहूं खरीद शुरू होने के बाद से दलालों और बिचौलियों ने केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ करना शुरू कर दिया। कुछ एक जगहों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर बिचौलिए हावी हो गए हैं, क्योंकि सरकारी गेहूं खरीद में केंद्र प्रभारियों को कुछ नहीं मिलेगा, जबकि दलालों ओर बिचौलियों के माध्यम से उनकी जेब गर्म हो जाएगी। उसका नतीजा ये हुआ कि केंद्र प्रभारियों की ओर से किसानों से सही तरीके से बात तक नहीं की जाने लगी, साथ ही कई कमियां दिखाते हुए गेहूं खरीद में परेशानी जाहिर की जाने लगी। जब सरकारी केंद्रों पर पहुंचे किसानों को वहां से निराशा मिली, तो इसका फायदा केंद्रों के आसपास रहने वाले दलाल और बिचौलिया उठाने में लग गए।
दिन भर गायब रहते हैं केंद्र प्रभारी, कैसे हो खरीद
वजीरगंज। क्षेत्र की मंडी में दो क्रय केंद्र है, जिसमें एक क्रय केंद्र पीसीएफ और दूूसरा यूपीएसएस का है। यहां पर हालात ये हैं कि दिन भर केंद्र प्रभारी केंद्रों पर नहीं मिलते हैं। उनसे फोन पर भी संपर्क करना मुश्किल है। इसी वजह है कि एक प्रभारी फोन नहीं उठाते, तो दूसरे का फोन बंद रहता है। ऐसे में वहां पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों को सरकारी क्रय केेंद्र का फायदा नहीं मिल पा रहा है। मजबूर वे प्राइवेट दुकानों पर गेहूं बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों से गेहूं खरीद न करने की अभी तक शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आएगी तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रकाश नारायण, जिला विपणन अधिकारी