फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाय री गर्मी...! चिलचिलाती धूप में निकलना हुआ मुश्किल

हाय री गर्मी...! चिलचिलाती धूप में निकलना हुआ मुश्किल

Sat, 27 Apr 2019 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
हाय री गर्मी...! चिलचिलाती धूप में निकलना हुआ मुश्किल
बदायूं। पारा लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस पारा और चढ़ गया। सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप रहने और गर्म हवा चलने से हर कोई परेशान है। रात को भी काफी उमस रहती है। ऐसे में लोगों को न दिन में आराम मिल रहा है औैर न ही रात को ही चैन। जिस तरह मौसम लगातार गर्म हो रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेगा।
विज्ञापन

यूं तो गर्मी कई दिनों से पड़ रही है, लेकिन लू के चलने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शुक्रवार को यही पारा 41 और 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप अपना असर दिखाने लगी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे तापमान भी चढ़ता गया। दिन में 11 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। जो लोग सड़कों पर थे, वो वही थे जिन्हें जरूरी काम था। दोपहर 12 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शाम चार बजे के बाद धूप और लू में कुछ कमी आई तब लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

तापमान के लगातार चढ़ने से जहां आम लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं जानवर भी काफी परेशान हो रहे हैं। देखा गया है कि धूप से बचने को जानवर भी पेड़ की छांव में बैठ जाते हैं। जहां पर पानी मिल जाता है, वहीं पर पी लेते हैं। गर्मी का असर सरकारी दफ्तरों में भी देखने को मिल रहा है। कर्मचारी चाहते हुए भी बाहर नहीं निकलते। वह पंखे अथवा अफसरों के दफ्तर में एसी में बैठकर गर्मी से राहत ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों को बचाएं धूप और लू से
तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में हर माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों को धूप में नहीं जाने दें। उससे चेहरा झुलस सकता है। लू से भी बचाएं, क्योंकि बच्चों की त्वचा नाजुक होती है। ऐसे में बच्चों को ज्यादा दिक्कत खड़ी हो सकती है।


यह बरतें सावधानी
धूप से बचने को हो सके चेहरे को कपड़े से ढक लें, दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, शुद्ध पीने का पानी ज्यादा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed