{"_id":"5c704cc6bdec2211b70605e0","slug":"71550863558-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरों के पीछे भागे किसान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरों के पीछे भागे किसान की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे आरिफपुर नवादा में गुरुवार रात भैंस चोरी करके ले जा रहे चोरों के पीछे भागे किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। चोर उनकी भैंस ले जाने में सफल रहे। किसान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव को दफन कर दिया है लेकिन पुलिस ने अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह मामला गुरुवार रात करीब तीन बजे का है। उस समय आरिफपुर नवादा निवासी मुसर्रफ हुसैन (45) अपने घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे कुछ चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने अंदर से घर का दरवाजा खोल लिया। उसके बाद दो भैंस खोलकर ले गए। इसी दौरान मुसर्रफ हुसैन की आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि उनकी दो भैंस चोरी हो गई हैं। वह आंवला रोड स्थित कब्रिस्तान की ओर भागे। उनके शोर शराबे पर उनका बेटा मुवस्सिर और मुन्ना भी पीछे-पीछे दौड़ पड़े। चोर कब्रिस्तान होते हुए हाईवे पार करके सिरसा ठेर की ओर उनकी भैंस ले गए। वह चोरों को घेर पाते इससे पहले मुसर्रफ हुसैन आंवला रोड पर कब्रिस्तान किनारे गिर गए और वहीं बेहोश हो गए। पिता की हालत देखकर दोनों बेटे घबरा गए। दोनों तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मुसर्रफ को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने शुक्रवार दोपहर मुसर्रफ के शव को दफन कर दिया।
नवादा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। भैंस चोरी की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।