फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार्रवाई के डर से अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड

कार्रवाई के डर से अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड

Thu, 24 Jan 2019 09:18 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 24 Jan 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के डर से अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड
बदायूं। अपात्र राशनकार्ड धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है। अपात्र होते हुए भी कार्ड बनवाकर राशन वस्तुएं लेने वाले कनकपुर के प्रधान ने रिकवरी की धनराशि जमा कर दी है, वहीं कई अन्य ने भी अपने कार्ड पूर्ति कार्यालय में पहुंचकर सरेंडर किए हैं। एआरओ ने फर्जी राशनकार्ड धारकों को चेताया है कि वे शुक्रवार तक अपने कार्ड सरेंडर कर दें, इसके बाद पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में कई अपात्र लोगों ने राशनकार्ड बनवा लिए हैं। यह ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से बेहद मजबूत हैं। पूर्ति विभाग की ओर से ऐसे अपात्र कार्डधारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहर के साथ ही कई गांवों के अपात्र कार्डधारकों को पकड़ा जा चुका है। एआरओ महेेश गौतम के मुताबिक गुरुवार को 15 अपात्र लोगों ने अपने राशन कार्ड कार्यालय में पहुंचकर सरेंडर किए हैं। इनमें मधु पत्नी सत्यवीर निवासी उसावां, मीना पत्नी नरेश पाल निवासी उसावां, जितेंद्र पाल सिंह पुत्र गया सिंह निवासी म्याऊं, राजेंद्र पुत्र परशुराम निवासी म्याऊ,जगवती पत्नी हरीशंकर गुप्ता निवासी रूदेली शामिल हैं। वहीं दातागंज के गांव कनकपुर के प्रधान ने रिकवरी के 11306 रुपये सरकारी खाते में जमा किए हैं। एआरओ ने बताया कि कार्ड समर्पित करने वालों में कई प्रभावशाली हैं, जिसमें रिटायर्ड सेना कर्मी, बड़े किसान, पीडब्ल्यूडी में कार्यरत आदि हैं। श्री गौतम ने कहा है कि कार्ड सरेंडर करने वालों को शुक्रवार तक का समय है। इसके बाद पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed