फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   निरीक्षण में मिली गंदगी, वायरिंग भी थी खराब

निरीक्षण में मिली गंदगी, वायरिंग भी थी खराब

Fri, 29 Dec 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली गंदगी, वायरिंग भी थी खराब
भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। गंदगी, वायरिंग खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं कार्यालय में कृषि रक्षा इकाई सदर और सलारपुर की रासायनिक कीटनाशक दवाओं का स्टॉक रजिस्टर और रसीद पर तिथि दर्ज न होने के कारण पीपीएस सत्यपाल पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चार प्रकार की गार्ड फाइलों को बनवाया जाए।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी के साथ जिला भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। कृषि रक्षा इकाई ब्लाक सलारपुर की दुकान में स्टॉक रजिस्टर और रसीद को चेक किया, तो उस पर 11 सितंबर 2017 से कोई तारीख दर्ज नहीं थी। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर पीपीएस सत्यपाल पर कृषि सुरक्षा अधिकारी भीमसेन को विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण समय से किसानों को छूट नहीं मिल पाती है। प्रधान सहायक/उर्दू अनुवादक असलम खान गार्ड पत्रावली न बनाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासनादेश, निदेशालय से प्राप्त आदेश, स्थानीय आदेश व निरीक्षण की गार्ड फाइल को तुरंत बनवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि रासायनिक दवाओं की सूची का बोर्ड लगाया जाए। राजकीय बीज भंडार में गंदगी को जल्द से जल्द साफ किया जाए। एक माह बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे। सारी कमियां ठीक हो जानी चाहिए। इसके बाद डीएम ने कार्यालय में तैनात रामसेवक सक्सेना की सेवा पुस्तिका को देखा। उन्होंने कहा कि अब तुम मेरी जगह पर होते तो इस पुस्तिका में सबसे पहले क्या देखते। इस पर रामसेवक सक्सेना ने जवाब दिया कि सर इसमें जन्मतिथि को देखता। इस पर डीएम ने प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद उन्होंने भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर बिजली के खुले तारों को देख तुरंत सही करने की बात कही। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि रक्षा अधिकारी को कहा कि सभी किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड जल्द से जल्द बंटवा दिया जाए। यह सूचित किया जाए कि मृदा परीक्षण कार्ड के अनुसार ही किसान उर्वरकों का प्रयोग करें। वहीं गंदे नालों को देख कर उन्होंने कहा कि ईओ इसको ढकवा कर इस पर फुटपाथ बनवाएं। उन्होंने कहा, कार्यालय के बाहर एक बड़ा और अच्छा सा बोर्ड लगाया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed