फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अध्यक्ष पर पर 41 ने कराया नामांकन

अध्यक्ष पर पर 41 ने कराया नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पर पर 41 ने कराया नामांकन
प्रत्या‌श‌ियों की जांच। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को शनिवार को भी प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामाकंन कराया। जबकि सदस्य पद पर 304 प्रत्याशियों ने पर्चें दाखिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिषद बदायूं में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद पर 54, नगर पालिका सहसवान में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य रद पर 37, नगर पालिका बिल्सी में अध्यक्ष पद पर छह और सदस्य पद पर 29, नगर पालिका ककराला में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर 29, नगर पालिका बिसौली में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर 25, नगर पालिका दातागंज में अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं नगर पंचायत उसावां में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पर छह, नगर पालिका फैजगंज बेहटा में अध्यक्ष पद पद चार और सदस्य पद पर 10, नगर पंचायत कुंवरगांव अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। जबकि सदस्य पद पर दो, नगर पालिका इस्लामनगर में अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 16, नगर पंचायत उसहैत में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर 10, नगर पंचायत रुदायन में अध्यक्ष पद पर पांच और सदस्य पद पर तीन, नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद पर तीन और सदस्य पद पर नौ, नगर पंचायत कछला में अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर तीन, नगर पंचायत अलापुर में अध्यक्ष पद पर तीन और सदस्य पद पर 13, नगर पंचायत मुड़िया घुरेकी में अध्यक्ष पद पर पांच और सदस्य पद पर सात उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका उझानी में अध्यक्ष पद पर किसी ने नामांकन नहीं कराया। जबकि सदस्य पद पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वही नगर पंचायत वजीरगंज में भी अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। जबकि 17 सदस्यों ने पर्चा भरा। वहीं गुलड़िया, सखानू अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए किसी ने अपना नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन

--------
बिल्सी से सपा और भाजपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन
बिल्सी। नामांकन के सातवें दिन नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए दशरथ कुमार, वीरवती, विमल कुमार, केदार सिंह, कपिल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अनूप सिंह ने दो सैट, हीरालाल, नीतू ने नामांकन पत्र खरीदा। सदस्य पद के लिए तीन लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया और एक ने पर्चा खरीदा। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भावना गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि निशात पत्नी मुशाहिद ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं सदस्य पद के लिए 16 ने नामांकन पत्र जमा किए और छह लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। वहीं बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुज वार्ष्णेय, सपा के अजमल खां, निर्दलीय प्रत्याशी साधना वार्ष्णेय ने दो-दो सैटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------- 
कछला में दो ने कराया नामांकन 
उझानी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को दुलीराम मौर्य ने एक और पर्चा खरीद लिया। सदस्य पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन कराया और सात लोगों ने पर्चों की खरीदारी की। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार और उनकी पत्नी निशा, कुंवरपाल और प्रियंका ने पर्चे लिए। इसके अलावा अशोक कुमार और प्रवेश ने अध्यक्ष पद को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सदस्य के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। 
----------- 
सपा प्रत्याशी ने कराया नामांकन 
सहसवान। नामांकन प्रक्रिया में सातवें दिन चेयरमैन पद के लिए सपा प्रत्याशी राशिद हुसैन, निर्दलीय राजवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि सभासद पद के लिए 37 और लोगों ने नामांकन कराया। चेयरमेन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी, सुरेश और नेहा माहेश्वरी समेत तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। शनिवार तक चेयरमैन पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी मैदान में आ चुके थे। सदस्य पद के लिए 22 और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी राशिद समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के कुल 189 पर्चे बिक चुके थे। जबकि 100 से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हो चुके है। 

---------
सार्वजानिक अवकाशों में खुले रहेंगे कार्यालय
बदायूं । उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए नगर निकायों की अदेयता और जाति संबंधी प्रमाण पत्रों का निर्गमन करने वाले कार्यालय सार्वजनिक अवकाशों में भी खुले रहेंगे। जिससे नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed