फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर सीट पर सपा से फात्मा रजा बनी प्रत्याशी

शहर सीट पर सपा से फात्मा रजा बनी प्रत्याशी

Wed, 01 Nov 2017 06:09 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
शहर सीट पर सपा से फात्मा रजा बनी प्रत्याशी
सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पत्ते खोल दिए। बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दोबारा फात्मा रजा को उतारा गया है। अन्य नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी उतारे गए हैं। जबकि वजीरगंज, गुलड़िया और फैजगंज के अध्यक्ष पद प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

सपा सांसद और जिले के नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र यादव से वार्ता के बाद जिला चयन कमेटी ने बुधवार को सातों नगर पालिकाओं और 10 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिलाध्यक्ष आशीष यादव की ओर से जारी सूची के मुताबिक बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की पत्नी और पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा, बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन अबरार अहमद, ककराला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर परवीन बेगम, उझानी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की पत्नी पूनम अग्रवाल, सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राशिद हुसैन, दातागंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इशहाक, बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर हाजी अजमल खां सपा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत सखानूं से समीना बेगम, नगर पंचायत उसावां से कुंवर दिनेश सिंह, नगर पंचायत उसहैत से साबिया, नगर पंचायत कुंवरगांव से हरीश शंखधार, नगर पंचायत कछला से अनिल कुमार यादव, नगर पंचायत सैदपुर से नसरीन इशरत, नगर पंचायत मुड़िया से दिनेश चंद्र, नगर पंचायत रुदायन से अरविंद कुमार शर्मा, नगर पंचायत इस्लामनगर से आहिद बेगम, नगर पंचायत अलापुर से नसीम अख्तर को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि वजीरगंज, गुलड़िया, फैजगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
सपा में पूनम और अनिल ने कायम रखी राजनीतिक हैसियत
उझानी (बदायूं)। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की सूची सामने आते ही बुधवार को उझानी में पूनम अग्रवाल और कछला में अनिल यादव का नाम फिर शामिल होने पर पार्टी में खुशी का माहौल दिखा। पूनम लगातार दो बार से पालिकाध्यक्ष पद की सीट पर काबिज रही हैं। जबकि अनिल की पत्नी पिछले निकाय चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं लेकिन दोनों ने ही पार्टी में अपनी राजनीतिक हैसियत कायम रखने में सफलता हासिल कर ली।

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के पति पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की सपा सांसद धर्मेंद्र यादप से नजदीकियां जगजाहिर हैं। उन्हें एक बार फिर से पार्टी का टिकट दिलाने में सांसद की अहम भूमिका बताई जा रही है। इसी तरह कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद से पार्टी ने अनिल यादव पर दाव लगाया है। अनिल की पत्नी सुषमा पिछले चुनाव में मामूली अंतर से हार गई थीं। उस वक्त कछला की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। चुनाव हारने के बाद भी सुषमा के पति अनिल ने पार्टी के लिए काम किया। कछला में अनिल की मां रामबेटी भी नगर पंचायत की अध्यक्ष रही थीं। कछला में पिछली बार हार की एक वजह यह भी थी कि सुषमा के मुकाबले सगी जेठानी रेखा यादव भी चुनाव लड़ी थी। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था।
-------------
भाजपा और बसपा की सूची का इंतजार
उझानी। राजनीतिक हलकों में अब भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed