{"_id":"599986564f1c1b0f338b4730","slug":"71503233622-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में लगी आग, सामान जला
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। स्टेशन रोड स्थित ड्राई क्लीनर्स और लेडीज कॉर्नर शॉप में शनिवार रात अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। दुकानदार के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। आग बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने से लगी।
यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। मोहल्ला साहूकारा निवासी अरविंद कुमार एक ही दुकान में ड्राई क्लीनर्स और लेडीज कॉर्नर चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार शाम को वह दुकान दुकान बंद करके घर चले गए। इसके कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी अरविंद को दे दी। मौके पर पहुंचे अरविंद ने बमुश्किल शटर खोला तो दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। उनके शोर मचाने पर तमाम लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने पानी डालकर एक घंटे में आग पर काबू पाया। मगर तब तक दुकान के अगले हिस्से में रखा काफी सामान, बिक्री के लिए खरीदी गई किताबों और ड्राई क्लीनर्स को पहुंचे ग्राहकों के कपड़े जल गए। अरविंद के मुताबिक बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लगी। इसे लेकर स्टेशन रोड पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।