फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सांई पालकी में उमड़े भक्त, कीर्तन में गूंजे भजन

सांई पालकी में उमड़े भक्त, कीर्तन में गूंजे भजन

Wed, 28 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांई पालकी में उमड़े भक्त, कीर्तन में गूंजे भजन
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कॉलोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकलीसाईं बाबा की पालकी में महिला-पुरुष आस्था से सराबोर नजर आए। उन्होंने साईं का गुणगान किया। दुकानदारों ने झांकी पर फूल बरसाए। देर रात तक चले संकीर्तन में भजनों की रसधार बहती रही।
विज्ञापन

साईं शोभायात्रा मंदिर परिसर से मंगलवार शाम को शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने से पहले मंदिर के महंत प्रीतमलाल शर्मा ने पूजन कराया। मंदिर में ही र्साइं की पालकी को सजाया गया। कॉलोनी से होकर बदायूं रोड, मार्केट, घंटाघर चौराहा और स्टेशन रोड होकर लिंक रोड पर पहुंची शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने साईं का गुणगान किया। र्साइं के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े भक्तों ने झांकी पर फूल बरसाए। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने समां बांध दिया। रास्ते में दुकानदारों ने र्साइं भक्तों को जलपान भी कराया।
विज्ञापन

देर शाम मंदिर परिसर में र्साइं शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। कलाकारों ने र्साइं संध्या में भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। देर रात समापन पर श्रद्धालुओं को आयोजक मंडल ने प्रसाद बांटा। शोभायात्रा और र्साइं संध्या में ओमप्रकाश अदलक्खा, संजय सचदेवा, सत्यप्रकाश, श्याम छाबड़ा, अर्जुन, मिंटू, भीमसेन, निकुंज बब्बर, श्याम मोहन, गुरचरन सिंह भाटिया, वंदना बब्बर, संगीता छाबड़ा, आशी अदलक्खा, ऊषा अदलक्खा, कामिनी सचदेवा, संजय गुप्ता, सन्नीसचदेवा और केशव गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed