फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   646 crore rupees spent, yet construction of medical college is incomplete

Budaun News: 646 करोड़ खर्च, फिर भी मेडिकल कॉलेज में निर्माण अधूरा

Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
646 crore rupees spent, yet construction of medical college is incomplete
राजकीय मेडिकल कॉलेज की जर्जर हालत। संवाद
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर अब तक करीब 646 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हाल यह है कि कॉलेज का भवन लगातार जर्जर हो रहा है। जिन वार्डों में मरीज भर्ती होते हैं वहां की भी छतें व फाॅल्स सिलिंग टूटकर गिर रहीं हैं। इसके साथ ही यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी हाल खराब है।
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवा में समुचित इलाज नहीं है, आईसीयू का संचालन आए दिन ठप हो जाता है। 167 वेंटिलेटर में सिर्फ आठ वेंटिलेटर ही काम कर रहे हैं। लेकिन यहां की बदहाली पर शासन की भी नजर नहीं आ रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है और उनको इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण साल 2014 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2024 तक पूरा होना था।
लेकिन मेडिकल कॉलेज के दो ब्लॉकों का निर्माण अब भी अधूरा पड़ा है। कॉलेज में दो लेक्चर रूम, मल्टीपरपज हॉल, फॉल्स सीलिंग समेत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का कार्य अधूरा पड़ा है। प्रस्तावित 12 लिफ्ट का काम भी पूरा नहीं हुआ है। चार टॉवरों का काम ही पूरा हो सका, पांच अब भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रावास में केवल आंशिक रूम उपलब्ध हैं। इंटर्न हॉस्टल का कार्य अपूर्ण है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जर्जर हालत। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज की जर्जर हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed