फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   626 assistive devices were given to 122 beneficiaries.

Budaun News: 122 लाभार्थियों को दिए 626 सहायक उपकरण

Thu, 18 Sep 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
626 assistive devices were given to 122 beneficiaries.
बदायूं। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले में चयनित 122 लाभार्थियों को बुधवार को सहायक उपकरण वितरित किए गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र पर आयोजित 75वें सामाजिक अधिकारिता शिविर में 13.73 लाख रुपये की लागत से कुल 626 सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता बीएल वर्मा और प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से समाजहित के कार्यों में जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed