फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   स्कूल-कॉलेजों के आसपास से हटवाएं बैनर और होर्डिंग्स

स्कूल-कॉलेजों के आसपास से हटवाएं बैनर और होर्डिंग्स

Thu, 21 Feb 2019 07:02 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों के आसपास से हटवाएं बैनर और होर्डिंग्स
बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधको को निर्देशित किया है कि वे जल्द ही अपने विद्यालयों के आसपास से बैनर, होर्डिंग्स हटवाने के साथ वॉल पेंटिंग तुरंत मिटा लें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एडीएम, प्रशासन रामनिवास शर्मा ने कहा कि कुछ ही दिनों मे चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। अधिसूचना जारी होने के बाद में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। ऐसे में सभी राजकीय, प्राईवेट एवं पब्लिक प्रॉपट्री से बैनर/ होर्डिंग्स एवं वॉल पेंटिंग आदि हटाया जाना है। इसको लेकर डीआईओएस को निर्देशित किया है कि वे जल्द ही विद्यालयों के आसपास लगे बैनर पोस्टरों को हटवाएं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने सभी डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों, शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि उनके विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार का बैनर/ होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग न हो। यदि कहीं हो तो उसे तुरंत ही हटवाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिग को हटवा लें। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम मूरत, डीआईओएस



गैरहाजिर रहे मास्टर ट्रेनरों पर होगी विभागीय कार्रवाई: सीडीओ
बदायूं। मतदान से संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने से पूर्व जिला प्रशासन ने मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए थे। गुरुवार को कलक्ट्रेट में इन सभी मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग दी गई, लेकिन इसमें 14 मास्टर ट्रेनर नहीं पहुंचे। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को कलक्ट्रेट में सीडीओ/ निर्वाचन कार्मिक अधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में 114 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को ब्रीफिंग ऑफिसर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 114 में से 14 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर ये मास्टर ट्रेनर इस प्रकार की लापरवाही करेंगे, तो अन्य मतदान कर्मियों को कौन ट्रेनिंग देगा। इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने अनुपस्थित मास्टर ट्रेनरों के खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौजूद मास्टर ट्रेनरों को स्टेट लेबल के मास्टर ट्रेनर एसपी पाल व अखंड प्रताप चौहान ने लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एवीएम और वीवी पैट से संबंधित प्रशिक्षण दिया। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मास्टर ट्रेनरों द्वारा अब मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग ले चुके मास्टर ट्रेनरों का 24 फरवरी को अब टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed