फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
विज्ञापन

आसफपुर (बदायूं)। कई दिन से क्षेत्र में एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल खेत स्वामी से कह रहा है कि दो हजार की रकम कम है, पांच हजार रुपये दो। यह वीडियो किसी नवनिर्मित भवन के पास जंगल का लग रहा है। कस्बे में इस समय हल्का लेखपाल द्वारा एक किसान से दो हजार की रिश्वत लेने का वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में लेखपाल आसफपुर के एक किसान से कह रहा है कि अब तो पैमाइश में फ्रंट पूरा कर दिया। वीडियो में लेखपाल किसान से पांच हजार पूरे देने की बात कर रहा है लेकिन किसान पांच हजार देने में असमर्थता जता रहा है। यह वीडियो जंगल में नवनिर्मित किसी भवन का है। चर्चा है कि यह वीडियो हल्का लेखपाल से पीड़ित आसफपुर के किसी किसान ने बनाई है, जिसे बाद में वायरल कर दिया। इधर, हल्का लेखपाल ने इसे षडयंत्र बताते हुए झूठा फंसाने की साजिश कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed