फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मतदाता पुनरीक्षण में धीमी गति देख डीएम ने जताई नाराजगी

मतदाता पुनरीक्षण में धीमी गति देख डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 01 Jan 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण में धीमी गति देख डीएम ने जताई नाराजगी
सिंगलर मिशन स्कूल में मतदाता पुनरीक्षण शिविर में नए मतदाताओं से जानकारी लेते डीएम दिनेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर बीएलओ मौजूद मिलीं, लेकिन काम में धीमी गति देख नाराजगी व्यक्त की। वहीं युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएम ने शहर के कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश कि इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई भी मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। बीएलओ से कहा कि घर-घर जाकर वे दिन में भी केवल 20 परिवार के पास जाएं, उसके यहां से पूरी जानकारी एकत्र कर रजिस्टर पर चढ़ाएं। इसमें वह उस परिवार में कुल कितने सदस्य है, इसमें कितने 18 साल के ऊपर और कितने 18 साल से कम उम्र हैं इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी रजिस्टर में अंकित करें। डीएम ने जो नए युवा मतदाता फार्म जमा जमा करने आए थे, उनसे अपील की कि वापस घर जाकर आस पड़ोस में एक दूसरे लोगों को अवश्य बताएं कि अपनी मतदाता सूची देख लें। उन्होंने कहा कि जिसको अपना नाम घटाना, बढ़ाना और सही कराना है, वह इस समय सही करा ले। ताकि उन्हें चुनाव के दौरान मतदान करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई भी मतदाता छूटना नही चाहिए। वहीं डीएम ने कहा कि इस अभियान में राजनीतिक दलों को भी सहयोग देने की जरूरत है। वह अपने यहां से हर बूथ पर एक बूथ लवल एजेंट की नियुक्ति करें। जो बीएलओ की इस काम में मदद करें। इस अवसर पर एसडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
यह है विशेष अभियान की तिथियां
भारत सरकार की ओर से सात, 21 और 28 जनवरी को अभियान के लिए विशेष तिथि रखी गई है। इसमें सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के फार्म के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्मार्ट बीएलओ का किया जा रहा चयन
डीएम दिनेश कुमार सिंह कहा कि जिले में ऐसे बीएलओ को चिह्नित किया जा रहा है। जो स्मार्ट फोन का प्रयोग करते हैं। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से 15 सौ रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह मोबाइल फोन को ले सके। साथ ही 500 रुपये अलग से दिए जाएंगे। ताकि वह मतदाताओं के सीधे ऑनलाइन फार्म को भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed