फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   छात्राओं को इकाई-दहाई तक का ज्ञान नहीं

छात्राओं को इकाई-दहाई तक का ज्ञान नहीं

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को इकाई-दहाई तक का ज्ञान नहीं
school cheking - फोटो : amar ujala
बदायूं। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शेखूपुर का निरीक्षण किया तो शैक्षिक गुणवत्ता की हालत खराब मिली। छात्राओं को इकाई-दहाई तक का ज्ञान नहीं था। अन्य सवालों के उत्तर भी नहीं दे पाने से डीएम नाराज दिखे। उन्होंने बीएसए से नाराजगी जाहिर की। कहा कि मैं परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हूं।
विज्ञापन

रविवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने एसएसपी चंद्र प्रकाश के साथ शेखूपुर स्थित नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में 100 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 42 छात्राएं ही उपस्थित मिली। डीएम ने कारण पूछा तो संगीत शिक्षिका प्रतिष्ठा शर्मा ने बताया कि शेष छात्राओं को वार्डन ने छुट्टी दे दी है। इतना सुनते ही डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ने पूछा एक साथ 58 छात्राओं को किसकी अनुमति से छुट्टी दी गई। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि वह वार्डन उपासना सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लें और उन्हें अवगत कराएं। डीएम ने बच्चों से भोजन, रजाई, गद्दों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालय बाउंड्री किनारे पौधरोपण कराया जाए और भवन की रंगाई-पुताई भी कराई जाए। डीएम ने बच्चियों को प्रतिदिन की दिनचर्या के संबंध में भी जानकारी लेते हुए पूछा कि किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं है। उपलब्ध बजट के संबंध में भी जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि धनराशि की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


डेढ़ महीने बाद दोबारा करूंगा निरीक्षण
विद्यालय में मौजूद संगीत शिक्षिका प्रतिष्ठा शर्मा, गणित शिक्षिका नीतू गंगवार और बीएसए को चेतावनी दी कि लगभग ढेड़ माह बाद स्कूल का दोबारा निरीक्षण करेंगे। स्थिति में सुधार न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में फुल टाइम पांच तथा पार्ट टाइम तीन शिक्षक और शिक्षिकाएं हैं। रविवार के अवकाश होने के कारण केवल संगीत एवं गणित की शिक्षिकाएं उपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed