फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अध्यक्ष पद पर 43 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

अध्यक्ष पद पर 43 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Fri, 03 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर 43 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
नामांकन पत्र भरने आए प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष पद पर 43 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन

बदायूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 43 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं सदस्य पद के लिए 354 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। हालांकि दिनभर पर्चा खरीदने वालों की लाइन लगी रही।
शुक्रवार को ककराला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर एक, सदस्य पद पर 28, बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दो, सदस्य पद पर 31, उझानी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 38, सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष पर पर दो और सदस्य पद पर 43 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि बदायूं, बिल्सी, दातागंज में आज भी अध्यक्ष पद पर खाता नहीं खुल सका। जबकि बदायूं नगर पालिका में सदस्य पद पर 46, नगर पालिका बिल्सी में सदस्य पद पर 13, नगर पालिका दातागंज में सदस्य पद पर 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं मुड़िया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य के लिए छह, रुदायन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य पद पर 12, फैजगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर छह और सदस्य पद पर 17, उसहैत नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर 11, इस्लामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 19, कुंवरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चार और सदस्य पद पर 12 , गुलड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 10, अलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नगर पंचायत कछला , सखानू, उसावां, वजीरगंज, सैदपुर में आज किसी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं कराया है। कछला नगर पंचायत में सदस्य पद पर छह, नगर पंचायत सखानू में सदस्य पद पर नौ, नगर पंचायत उसावां में सदस्य पद पर 16 पर प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

ककराला। नगर पंचायत ककराला से अध्यक्ष पद पर इंतखान ने कराया नामांकन। उसहैत में निवर्तमान चेयरमैन गौरव गुप्ता ने कराया।
---
सद्दीक ने किया पर्चा दाखिल
उझानी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सद्दीक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अध्यक्ष पद के लिए योगेश प्रताप सिंह ने पर्चा खरीद लिया। सदस्य के लिए बिके पर्चों की संख्या 14 रही। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह लौनिया चौहान और सदस्य के लिए छह लोगों ने पर्चों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निवर्तमान चेयरमैन ने भरा पर्चा
सहसवान। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी नूरउददीन और राकेश कुमार ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि वेदप्रकाश सक्सेना, मनीष माहेश्वरी और प्यारे मियां ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। अब तक चेयरमैन पद के लिए कुछ 14 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। इधर सदस्य पद के 13 पर्चे और बिके।
-----
रुदायन से 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बिल्सी। छठे दिन नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए सपा से अरविंद कुमार, राष्ट्रीय लोकदल से भावना गुप्ता के अलावा रविंद्र कुमार, रामपाल, महाकालेश्वर कुमार गुप्ता, पवन कुमार, जितेंद्र पाल, ऊषा देवी, मनोहर लाल, ऊधल सिंह, भुवनेश्वर दयाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए मनोहर लाल, वीरवती, महाकालेश्वर कुमार, कांतीदेवी, मेंहदी हसन ने नामांकन पत्रों को खरीदा। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए राधा रानी पत्नी संजय कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि मधु ने दो सैट, रेखा और जयदेवी ने नामांकन पत्रों को खरीदा। 14 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। मोहल्ला संख्या आठ निवासी अवधेश लड्डा ने एक नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्रों को खरीदा।
बिसौली। नगर पंचायत मुंडिया से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र भट्ट नामांकन कराया। जबकि निर्दलीय से अध्यक्ष पद पर सूरजपाल, राजुल सिंह, मंजूबाला, साधना देवी, पुष्पादेवी, सुरेश पाल, सरन देव, सुमनलता, राहुल गुप्ता व बीना देवी शामिल रहे।
नगरपालिका परिषद बिसौली की निवर्तमान सदस्य सरिता वार्ष्णेय, निर्वतमान चेयरमैन की पुत्रवधू कमरजहां ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि फैजगंज बेहटा नगर पंचायत से महेश चंद्र, अतुल कुमार, इसरार खां और चांदनी उर्फ चंदा बी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
-----
एसडीएम ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण
बिल्सी। 22 नवंबर को पड़ने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने नगर के सभी मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कमियों को शीघ्र दूर करने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

एसडीएम ने सबसे पहले नगर के मोहल्ला संख्या तीन के नवीन प्राथमिक स्कूल, मोहल्ला संख्या पांच के कन्या जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर के एनए इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में बनने वाले मतदान बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मदतान बूथ पर मतदाता के लिए कोई परेशानी न होना चाहिए। एसडीएम ने सभी स्कूल के स्टाफ को बूथों पर मिली कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रहेगी। साथ ही इन बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि इन बूथों पर बूथों पर कोई भी शरारती तत्व कोई उपद्रव न कर सके। निर्वाचन आयोग इनकी लाइव कास्ट भी कराएगा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा, आरआई किशोरीलाल शाक्य, महेंद्र सिंह यादव, हेतराम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed