{"_id":"599983844f1c1bb6638b45ac","slug":"61503232900-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। रानी अवंतीवाई लोधी कन्या इंटर कॉलेज लहरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।
समारोह का शुभारंभ शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार से ही युवाओं का भविष्य संवारा जा सकता है। केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के विशेष सदस्य जय प्रकाश सक्सेना ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता के साथ पर्यावरण को बचाने का कार्य भी किया जा रहा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन डिपो प्रबंधक प्रताप कुमार, मंडल तथा उप प्रबंधक एके भाटिया ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने हाईस्कूल के 83 तथा इंटरमीडिएट के 84 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता संजीव खंडेलवाल ने तथा संचालन सुशांत यादव ने किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बीएन वर्मा, लव शर्मा, अजय कुमार, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, डॉ. नारायण गिरी तथा विद्यालय अध्यक्ष मोहर सिंह पूर्व प्रधान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।