{"_id":"58a49d274f1c1bcc57d83e73","slug":"61-per-cent-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 फीसदी लोगों ने किया मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 फीसदी लोगों ने किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
voting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शुरुआत धीमी, लेकिन बाद मे बढ़ता गया प्रतिशत
-सबसे ज्यादा 65.5 प्रतिशत मतदान शहर सीट पर
-दोपहर नौ से 11 बजे तक मतदान में आया उछाल
सोमवार को जिले में 61 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुरुआत में तो लोग कम निकले, लेकिन दो-तीन घंटे बाद बूथों पर वोटरों की संख्या बढ़ने लगी। सुबह नौ से 11 बजे तक मतदान के प्रतिशत में सबसे ज्यादा उछाल आया। जिले में सबसे ज्यादा 65.5 फीसदी मतदान बदायूं सीट पर और सबसे कब 58.5 फीसदी दातागंज सीट पर हुआ।
सुबह सात बजे से मतदान हुआ। सात से नौ बजे तक जिले की छह सीटों पर सिर्फ 10 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद नौ से 11 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत 10 से बढ़कर 24 फीसदी हो गया। 11 से एक बजे तक 37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक से तीन बजे के बीच मतदान का प्रतिशत बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया। इसके बाद तीन से पांच बजे के बीच यह प्रतिशत 61 फीसदी तक पहुंच गया। गौर करने वाले बात यह है कि मतदान प्रतिशत में सबसे ज्यादा उछाल नौ से 11 बजे के बीच हुआ। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले जिले में मतदान प्रतिशत में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विस क्षेत्र मतदाता 9 बजे, प्रतिशत 11 बजे, प्रतिशत 1 बजे, प्रतिशत 3 बजे, प्रतिशत 5 बजे, प्रतिशत डाले गए वोट कॉलम 2 के सापेक्ष मतदान का प्रतिशत(1) (2) (3) (4) (5) (6) (7) (8) (9)112 बिसौली 386888 10.5 23.0 36.5 49.5 58.5 226329 58.5113 सहसवान 398325 11.0 24.5 38.0 52.0 60.5 240987 60.5114 बिल्सी 333340 9.5 22.0 37.0 47.0 59.8 199337 59.8115 बदायूं 353077 8.0 26.0 40.0 49.5 65.5 231265 65.5116 शेखूपुर 377288 10.5 22.0 35.5 47.0 61.5 232032 61.5117 दातागंज 388856 10.0 24.0 36.0 47.5 58.5 227481 58.5योग 2237774 10.0 24.0 37.0 49.0 61.0 1357431 60.66
विज्ञापन
अफसर लेते रहे बूथों का जायजा
बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु और डीआईजी आशुतोष कुमार के अलावा सभी चुनाव प्रेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने जिले भर में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अफसरों ने जागरूक मतदाताओं और मतदाता मित्रों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीईओ एवं एसएसपी ने शहरी क्षेत्र के अलावा नवादा, वजीरगंज, बिसौली, फैजगंज बेहटा, नूरपुर पिनौनी, इस्लामनगर, नाधा, सहसवान, उझानी सहित तमाम स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया और दूसरे क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। जनपद में बनाए गए 133 संवेदनशील बूथों तथा चिह्नित 29 वलनरेबुल ग्रामों में 32 मतदान केन्द्रों एवं 43 मतदेय स्थलों के अलावा चप्पे-चप्पे पर केन्द्रीय बल, सिविल पुलिस और पर्याप्त संख्या में होमगार्ड लगाए गए थे। 205 सेक्टर एवं 12 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपी आरए संजय राय, सीओ सिटी अभिषेक कुमार, सीओ उझानी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।