फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   60 connections cut in Bilsi for not paying dues

Budaun News: बकाया अदा न करने पर बिल्सी में 60 कनेक्शन काटे

Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
60 connections cut in Bilsi for not paying dues
बिल्सी। राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला संख्या छह में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 15 लाख से अधिक बकाया होने पर 60 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। जबकि, पांच लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली भी की है।
विज्ञापन

स्थानीय उपकेंद्र के एसडीओ शोएब अंसारी ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला संख्या छह में चेकिंग अभियान शुरू किया। टीम ऐसे उपभोक्ताओं के यहां पहुंची जिन पर दस हजार से अधिक की बकाया चल रही है। टीम के आने की भनक लगने पर बहुत से उपभोक्ता अपने घर के दरवाजे पर ताला ठोक कर इधर-उधर खिसक गए।
विज्ञापन

बताते है कि दस हजार से अधिक बकाया के नगर में तीन हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, उन सभी को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। बावजूद इसके बकाया अदा नहीं किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली के लिए अभियान चल रहा है। इस दौरान दो उपभोक्ताओं के मीटर में उखाड़े गए। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह किसी भी परेशानी से बचने के लिए तत्काल बकाया अदा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान से बकाया अदा न करने वाले बिजली उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। इस टीम में जेई दिनेश कुमार सिंह, विकास तिवारी, रामसेवक, उमाशंकर, अजय कुमार, सोनू सिंह, मुनीष कुमार, मनोज कुमार, सूरज कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed