{"_id":"65e4bbed2824d6be2d05dd36","slug":"598-people-got-punishment-in-476-cases-in-eight-months-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114538-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आठ महीने में 476 मामलों में 598 लोगों को मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आठ महीने में 476 मामलों में 598 लोगों को मिली सजा
विज्ञापन
बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आठ महीने में जिले के 476 मामलों में 598 आरोपियों को सजा दिलाई गई । शासन ने 23 जून 2023 को की शुरूआत की थी। इसके तहत दुष्कर्म समेत अन्य संगीन मामलों में दस दिन में चार्जशीट लगाकर एक माह में आरोपी को सजा दिलाने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पिछले आठ माह में 395 लंबित मामले चिह्नित किए गए। अन्य ताजा मामले मिलाकर 476 वादों की सुनवाई हुई जिसमें 598 को दोषी करार दिया गया।
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में मिली फांसी की सजा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अप्रैल 2021 में गुफरान नाम का व्यक्ति ने एक दलित परिवार के यहां मजदूरी करने के दौरान 8 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। दो साल पुराने इस मामले की सुनवाई जनपद के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी. जिसमें आरोपी को 28 जुलाई 2023 को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फांसी की सजा सुनाई गई।
फैक्ट फाइल
कुल चिह्नित वाद सजा कराए गए वादों की संख्या सजा पाए अभियुक्तों की संख्या
सनसनीखेज वारदात 151 51 94
पॉक्सो एक्ट के केस 244 51 63
अन्य चिन्हित वाद 0 374 441
01 मामले में दोषी को दिया गया मुत्युदंड
68 लोगों को 31 मामलों में दी गई उम्रकैद
38 लोगों को 22 मामलों में दी गई दस वर्ष से अधिक की सजा
491 लोगों को 422 मामलों में दस वर्ष से कम की सजा दी गई
सरकार का यह अभियान कारगर सावित हुआ है। आगे भी शासन के मंशानुसार इस ऑपरेशन के तहत आरोपियों को सजा दिलाने का काम किया जाता रहेगा। -आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी बदायूं।