फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   59.56 percent voting took place in the district, lowest votes cast in Badaun seat

Budaun News: जिले में 59.56 प्रतिशत हुआ मतदान, बदायूं सीट पर सबसे कम पड़े वोट

Fri, 12 May 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
59.56 percent voting took place in the district, lowest votes cast in Badaun seat
बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद
- बदायूं में केवल 47.69 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट, सबसे ज्यादा बिसौली में 67 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

- नगर पंचायतों में गुलड़िया ने बाजी मारी, सबसे कम रहा सैदपुर का मतदान प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिकाओं में बदायूं सीट पर सबसे कम वोट पड़े। यहां केवल 47.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जबकि बिसौली में सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायतों में गुलड़िया ने बाजी मारी। यहां 89.52 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे कम सैदपुर का प्रतिशत रहा। यहां 55.37 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
बृहस्पतिवार को जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के 167 और सभासद पद के 1429 पदों के लिए वोट डाले गए। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान के बाद जिले में 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 21 नगर निकायों की बात करें तो नगर पंचायत गुलड़िया में रिकॉर्ड 89.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बदायूं नगर पालिका सबसे फिसड्डी साबित हुई। यहां केवल 47.69 प्रतिशत वोट ही पड़े। नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा बिसौली में मतदान हुआ। यहां 67 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर ककराला नगर पालिका रही, जहां 66.64 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा बिल्सी में 65.77 प्रतिशत, दातागंज में 58.17 प्रतिशत तथा सहसवान में 56.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में गुलड़िया में सबसे अधिक और सैदपुर में सबसे कम वोट पड़े। इसके अलावा कछला में 70.33 प्रतिशत, उसहैत में 62.98 प्रतिशत, मुड़िया में 76.71 प्रतिशत, सखानूं में 69.94 प्रतिशत, इस्लामनगर में 65.58 प्रतिशत, कुंवरगांव में 69.74 प्रतिशत, उसावां में 63.33 प्रतिशत, रुदायन में 70.42 प्रतिशत, वजीरगंज में 67.70 प्रतिशत, अलापुर में 65.67 प्रतिशत, फैजगंज में 71.28 प्रतिशत तथा दहगवां में 83.65 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह हुआ मतदान, दिन चढ़ने के साथ घटी भीड़, कई जगह वोट नहीं डाल सके लोग
बदायूं। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। गर्मी कम होने के कारण अधिकांश लोग मतदान केंद्रों पर सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इस कारण बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगीं रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर दिखी। जैसे- जैसे दिन चढ़त रहा और धूप बढ़ती गई, वैसे वैसे लोगों का निकलना कम होता गया। दोपहर में कई केंद्र खाली दिखे और यहां सन्नाटा पसर गया। अपराह्न तीन बजे के बाद फिर लोगों का आना शुरू हुआ और शाम छह बजे तक वोट डाले गए। कई जगहों पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिलीं, जिनकी वजह से नोकझोंक भी हुई। शहर में भी कई स्थानों पर ऐसा देखा गया। सैदपुर में मतदाता सूचियों के नामों में काफी गलतियां होने से लोगो के नाम आईडी प्रूफ से मैच नहीं हो पाने की वजह से मतदान करने से वंचित रह गए। कुछ प्रत्याशियों में नोकझोंक होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। संवाद

बिसौली के मतदाताओं में दिखा उत्साह
बिसौली। पहली बार मतदाताओं में इतना उत्साह देखा गया। साढ़े छह बजे ही बूथों पर लाइन लग गईं। ज्यों ज्यों धूप चढ़ी, वैसे वैसे मतदान के लिए लोगों का उत्साह भी बढ़ने लगा। सुबह 11 बजे मदनलाल इंटर कॉलेज के बूथ 19 और और 20 पर पचास प्रतिशत मतदान हो गया।। इसके साथ ही कुछ बूथों पर यह प्रतिशत 25 ही रहा। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, देवकी देवी स्कूल और जूनियर हाइस्कूल में भी मतदान का प्रतिशत बारह बजे तक अच्छा रहा। एक बजे औसत मतदान 40 प्रतिशत हो गया। इसके बाद डेढ़ घंटे तक मतदान धीमा हुआ। फिर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत ने अर्धशतक मार दिया। संवाद

सहसवान में कई जगहों पर हुईं हल्की झड़पें
सहसवान। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हो गया। पुलिस चौकी शहबाजपुर समेत कई जगहों पर शाम छह बजे के बाद तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। उन्होंने कड़ी धूप की परवाह भी नहीं की। कई स्थानों पर आईडी न होने पर मतदाताओं से झड़प होती भी देखी गई तो कई स्थानों पर पुलिस ने हुड़दंगियों को देखकर हल्का बल प्रयोग भी किया। मोहल्ला अकबराबाद शिवहरी कन्या विद्यालय मतदान केंद्र पर दो एजेंटों के बीच फर्जी मतदान को लेकर तीखी झड़प हो गई। संवाद


बिल्सी में युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह
बिल्सी। कुछ बूथों पर मामूली नोकझोंक हुई, मगर पुलिस की सख्ती के चलते मतदान शांतिपूर्वक ही रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही सभी पोलिंग बूथों पर मतदान करने वालों की लाइन लग गई। युवा मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा था। करीब 11 बजे तक सभी बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही, लेकिन बाद में कम हो गई। दोपहर करीब तीन बजे के बाद फिर मतदाताओं ने जोर पकड़ा। सभी बूथों पर सुबह की तरह मतदाताओं की लंबी लाइन लगनीं शुरू हो गईं। महिलाएं भी मतदान करने के लिए खूब निकलीं। नगर के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद में सुबह वोट डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। संवाद

फोटो- 11 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
तीन प्रत्याशी पुलिस हिरासत में, मतदान के बाद छोड़ा
उझानी। मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत पर पुलिस ने कृष्ण भगवान समेत तीन प्रत्याशियों को हिरासत में ले लिया। तीनों प्रत्याशी मतदान समाप्त होने तक पुलिस के साथ नजर आए। अयोध्यागंज मोहल्ला स्थित वीपी सिंह स्मारक विद्यालय के बूथ पर कहासुुनी के बाद पुलिस ने सदस्य पद के प्रत्याशी कृष्ण भगवान को हिरासत में ले लिया। दोपहर में उन्होंने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में वोट डाला, लेकिन बाद में उन्हें फिर से पुलिस की मौजूदगी में रहना पड़ा। इसके अलावा गद्दीटोला और किलाखेड़ा मोहल्ले में सदस्य दो और प्रत्याशियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक- किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था, लेकिन शिकायत आने पर उन्हें बूथ पर जाने की वजाय पुलिस कर्मियों ने अपने वाहनों में साथ रखा। संवाद

नगर पालिका परिषद
नगर निकाय नौ बजे तक 11 बजे तक एक बजे तक तीन बजे तक पांच बजे तक फाइनल
बदायूं 07.91 18.96 26.25 36.86 43.46 47.69
ककराला 11.80 27.92 37.64 51.57 58.68 66.64
बिसौली 10.79 26.10 39.66 50.83 59.38 67.00
उझानी 11.28 23.14 35.83 44.76 54.92 58.75
बिल्सी 11.28 26.70 41.10 52.96 62.88 65.77
सहसवान 08.85 22.98 34.96 45.11 51.69 56.72
दातागंज 10.00 22.62 34.53 42.30 52.81 58.17
--------------------
नगर पंचायत
नौ बजे तक 11 बजे तक एक बजे तक तीन बजे तक पांच बजे तक फाइनल
कछला 07.90 28.71 41.86 55.98 67.05 70.33 उसहैत 09.50 27.93 39.58 50.51 58.36 62.98
मुड़िया धुरेकी 14.47 24.60 53.91 59.11 72.80 76.71 सखानू 12.46 26.11 42.20 56.09 67.36 69.94

इस्लामनगर 12.29 31.60 41.90 53.64 62.74 65.58
कुंवरगांव 09.56 25.46 43.25 52.71 66.06 69.74
उसावां 10.71 22.78 36.22 47.41 58.24 63.33
रुदायन 10.70 33.96 46.00 57.00 67.63 70.42
वजीरगंज 10.00 22.22 35.60 52.85 62.76 67.70
गुलड़िया 20.00 44.00 64.00 76.00 89.23 89.52
सैदपुर 13.00 25.75 35.00 51.50 52.50 55.37
अलापुर 07.50 31.61 44.36 54.82 64.65 65.67
फैजगंज बेहटा 11.00 25.50 39.50 53.50 65.00 71.28
दहगवां 17.50 36.16 53.41 62.13 64.52 83.65

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी के मोहल्ला संख्या तीन प्राथमिक स्कूल पर मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed