फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   59,000 withdrawn from account through UPI

Budaun News: यूपीआई के जरिये खाते से निकाल लिए 59 हजार

Fri, 20 Feb 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
59,000 withdrawn from account through UPI
पीड़िता शालिनी शाक्य। संवाद
बिल्सी। ग्राम खैरातीनगर निवासी एक महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये की धनराशि निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खैरातीनगर निवासी शालिनी शाक्य पत्नी रनवीर शाक्य ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें खाते से 59 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी दी गई थी। मैसेज देखकर वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने न तो कोई लेनदेन किया और न ही किसी को ओटीपी या खाते की जानकारी साझा की। बैंक शाखा में संपर्क करने पर उन्हें जानकारी दी गई कि उक्त धनराशि यूपीआई के माध्यम से निकाली गई है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक से लेनदेन का पूरा विवरण मांगा गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed