फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   59 percent of voters turned creator luck

59 प्रतिशत मतदाता बने भाग्य विधाता

Wed, 08 Apr 2015 12:40 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
59 percent of voters turned creator luck
नगर में पालिका चेयरमैन के लिए हुए उपचुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,29,174 मतदाताओं में 76,212 मतदाताओं ने मतदान हुआ जो। इस प्रकार 59 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर मिली रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर एक में 69 प्रतिशत, सेक्टर दो में 47, तीन में 53, चार में 50, पांच में 72 और छह में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सबसे अधिक मतदान सेक्टर पांच में 72 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान सेक्टर दो में हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन पद को मतदान में शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 75 और सबसे कम 44 प्रतिशत मतदान रहा। सेक्टर एक में 66 प्रतिशत, दो में 44, तीन में 51, चार में 47, पांच में 71 और छह में 75 प्रतिशत मतदान रहा। सैदपुर के वार्ड सदस्य पद के लिए 48 ओर वजीरगंज के वार्ड सदस्य पद के लिए 60 प्रतिशत मतदान रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव को हुए मतदान में अपराह्न तीन बजे तक न्यूनतम 38 और अधिकतम 56 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग ने नई परंपरा के तहत सेक्टर के हिसाब से मतदान की प्रतिशत संकलित किया है। सेक्टर एक, छह में 56 प्रतिशत, सेक्टर तीन, चार में 42 और सेक्टर दो में केवल 38 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां बता दें कि सैदपुर वार्ड सदस्य के मतदान में 46 और वजीरगंज वार्ड सदस्य के मतदान में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति दो घंटे के अंतराल पर ली गई मतदान की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर एक बजे अधिकतम 43 और न्यूनतम 32 प्रतिशत मतदान हुआ। सेक्टर एक में 43 प्रतिशत, दो में 34, तीन में 32, चार में 38, पांच में 40 और छह में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। सैदपुर वार्ड सदस्य के लिए 40 और वजीरगंज वार्ड सदस्य के लिए 49 प्रतिशत मतदान हुआ।  
पूर्वाह्न 11 बजे की मतदान रिपोर्ट के अनुसर सेक्टर एक में 21 प्रतिशत, दो में 17, तीन में 24.5, चार में 20, पांच में 25.8 और छह में 33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड सदस्य पद को 29 और वजीरगंज वार्ड सदस्य के पद पर 38 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।
सुबह नौ बजे सबसे पहली मतदान प्रतिशत हासिल की गई। सुबह मतदान प्रतिशत काफी धीमा रहा। यहां सबसे कम सेक्टर तीन में मतदान प्रतिशत केवल आठ रहा। सर्वाधिक शहर के वार्ड पांच में 17.6 प्रतिशत और वजीरगंज के वार्ड सदस्य पद के लिए 19 प्रतिशत मतदान हुआ।

वजीरगंज में 61, सैदपुर में 49 प्रतिशत मतदान
वजीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार वजीरगंज नगर पंचायत के वार्ड 12 में सदस्य पद के लिए 873 मतदाताओं में से 531 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान की समाप्ति के बाद मिली फिगर के अनुसार 60.82 प्रतिशत मतदान हुआ। सैदपुर पगर पंचायत के वार्ड नौ के सदस्य पद के लिए 775 मतदाताआें में से 380 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह यहां 49.03 प्रतिशत मतदान हुआ।


0 सेक्टर पांच जहां सबसे अधिक मतदान हुआ
-----------------------------
मतदान प्रतिशत कुल- 59 प्रतिशत
सेक्टर में मतदान- 72 प्रतिशत
वार्ड-21 से 24 तक
मोहल्ला- सोथा, कबूलपुरा, हकीम गंज, मौलवी टोला
0 सेक्टर दो जहां सबसे कम मतदान हुआ

मतदान प्रतिशत कुल-59 प्रतिशत
सेक्टर दो में मतदान- 47 प्रतिशत
वार्ड-06 से 10 तक
मोहल्ला-पनबाड़ी, ब्राह्मपुर, सिविल लाइंस, नई सराय

पिछले चुनाव से 11.50 प्रतिशत अधिक रहा मतदान
बदायूं। पिछले नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव ओम प्रकाश मथुरिया ने जीता था। उनके निधन से रिक्त हुई इस सीट पर इस बार 10 प्रत्याशी हैं। सभी का भाग्य मतपेटियों में बंद हो चुका है। पिछले चुनाव में 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान का प्रतिशत 47.50 रहा था। इस बार 59 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस प्रकार 11.50 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है।

सिंग्लर स्कूल में एजेंट भिड़े
बदायूं। मतदान के दौरान आवास विकास स्थित सिंग्लर स्कूल में दो प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच झड़प हो गई। इससे यहां हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed