फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   574 hooligans District Preparing to Badr

574 गुंडों को जिला बदर करने की तैयारी

Wed, 07 Oct 2015 12:26 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 07 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पंचायत चुनाव से पहले जिले को अपराध की गुंजाइश से नीट एंड क्लीन करने के लिए पुलिस-प्रशासन खासा बंदोबस्त कर रहा है। एसएसपी ने 574 शातिरों को गुंडाएक्ट में निरुद्ध करके उनकी सूची डीएम को भेज दी है। इनमें 65 बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है। बाकी को जिला बदर करने की कार्रवाई जल्द पूरी हो सकती है।  
एसएसपी सौमित्र यादव ने चुनाव से पहले जिले भर के थानेदारों को शातिरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एक जुलाई से चल रहे अभियान के दौरान जिले के 21 थानों में पुलिस अब तक 574 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि पंचायत चुनाव के दौरान यह गुंडे कानून और शांति व्यवस्था के लिए खतरा हो सकते हैं। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद शातिरों को जिला बदर करने के लिए इनकी सूची डीएम को भेजी गई है। डीएम शंभूनाथ अब तक 65 शातिरों को जिला बदर करने के फरमान पर मोहर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

-----
ऐेसे होती है जिला बदर की कार्रवाई
बदायूं। दबंगई से दहशत फैलाने वाले, रंगदारी वसूलने वाले, लुटेरे, चोर और डकैती जैसे गंभीर अपराध की धारा के कम से कम एक मुकदमे में नामजद अपराधियों को पाबंद करने की दिशा में पुलिस पहले गुंडाएक्ट में निरुद्ध करती है। गुंडाएक्ट का पृथक मुकदमा दर्ज करके जिला बदर करने की कवायद को आगे बढ़ाया जाता है। इनकी पत्रावली एसओ के माध्यम से सीओ और एएसपी के पास संस्तुति को जाती है फिर एसएसपी की संस्तुति के बाद पत्रावली को डीएम के पास भेजा जाता है। डीएम या उनके जरिये नामित एडीएम स्तरीय अधिकारी के कोर्ट में इसका मुकदमा चलता है। सभी पक्षों की सुनवाई के आधार पर संबंधित अपराधी को जिला बदर करने का निर्णय लिया जाता है। आदेश होने की तिथि से अधिकतम छह महीने के लिए अपराधी को जिले से बाहर कर दिया जाता है। चुनावी सीजन में लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

चुनाव के मद्देनजर हुई कार्रवाई
गुंडा एक्ट में निरुद्ध-    574
गैंगस्टर में निरुद्ध-    12
मुचलका पाबंद-     51,234
जिला बदर-        65
हथियार पकड़े-    396
कारतूस बरामद हुए    594
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ीं-    09
शराब फैक्ट्री पकड़ीं-    48
शराब बरामद हुई-    2285 लीटर
लाइसेंसी शस्त्र जमा हुए- 10260

वर्जन-
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चुनाव संपन्न होने तक आपराधिक और खुराफाती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed