{"_id":"5957edeb4f1c1b62248b4ba9","slug":"57-81-percent-votes-in-panchayat-bypoll-counting-votes-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में 57.81 फीसदी वोट पड़े, मतगणना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में 57.81 फीसदी वोट पड़े, मतगणना कल
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के तीन और बीडीसी के दो पदों के लिए शांतिपूर्वक हुआ मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त हुए जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान और बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पदों पर शनिवार को पांच गांव में कराए गए उपचुनाव में 57.81 फीसदी मतदान हुआ। पांचों गांवों में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान के बाद शाम को मतपेटियां ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गईं, जहां सोमवार को मतगणना कराई जाएगी।
उपचुनाव के लिए पांचों गांव में 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बता दें कि उपचुनाव में 14 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने जाने थे लेकिन इनमें से 13 पदों के लिए एक-एक नामांकन ही दाखिल होने से उनका निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चुका था। सहायक निर्वाचान अधिकारी पंचास्थानिक प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिले में उपचुनाव शांति पूर्वक व्यवस्था के साथ कराया गया। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रो पर समस्त तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली गई थीं। मतगणना सोमवार तीन जुलाई को संबंधित ग्राम पंचायतों के ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
आसफपुर। क्षेत्र पंचायत की खाली पड़ी एक मात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। लगभग 52 प्रतिशत हुए मतदान में कुल 1490 मतदाताओं में से 764 ने अपने मत का प्रयोग किया। राम महोरी में रिक्त पड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य की महिला आरक्षित वार्ड संख्या 32 के लिए मतदान में दो महिला प्रत्याशियों का भाग्य मत-पेटियों में बंद हो गया। चुनाव को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। एक की नाम वापसी से दो प्रत्याशी मैदान में रह गए थे।
विज्ञापन
कहां कितना फीसदी रही वोटिंग
ब्लाक प्रतिशत
कादरचौक 63.85
इस्लानगर 58.96
सालारपुर 52.37
आसफपुर 68.5
बिसौली 46.09