फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   556th Prakash Utsav of Guru Nanak Dev celebrated with great pomp

Budaun News: धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव का 556वां प्रकाश उत्सव

Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
556th Prakash Utsav of Guru Nanak Dev celebrated with great pomp
बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वावधान में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाम को गुरुद्वारा जोगीपुरा में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। दरबार में हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह सागर जी ने मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

वहीं, गुरु किरपा स्त्री सेवा सोसाइटी के सभी मेंबरों और छोटे-छोटे बच्चों ने शब्द कीर्तन और गुरबाणी गायन करते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया। गुरुपर्व के अवसर पर बाहर से आए कथावाचक इंद्रजीत सिंह खालसा ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित कथा सुनाई और संगत को गुरु चरणों से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट कीर्तन प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया और संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। दरबार की समाप्ति के बाद सभी श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज का लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस पवित्र अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed