फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   55 buses went to Maha Kumbh, long distance travellers troubled

Budaun News: 55 बसें गईं महाकुंभ में, लंबी दूरी के यात्री परेशान

Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
55 buses went to Maha Kumbh, long distance travellers troubled
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जिले से करीब 55 बसें भेजी गईं हैं। इसका सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी की सेवाओं पर पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी दिल्ली, लखनऊ के लिए बसें नहीं मिल पा रहीं। वहीं स्थानीय मार्गों पर जाने के लिए भी यात्री बस अड्डे पर घंटों इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने पांच मार्च के बाद व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए डिपो से 55 बसें भेजी गईं हैं। इन बसों के महाकुंभ में जाने से जिले में सभी रूटों पर जाने वाली बसें कम हो गईं हैं। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली, लखनऊ व लोकल रूट पर है। लोकल रूट पर बसें अधिक चक्कर लगा रहीं हैं, बावजूद इसके यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही।
विज्ञापन

बसों के इंतजार में घंटों बैठने के बाद यात्री अन्य विकल्पों से सफर पूरा करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं, अब महाशिवरात्रि को लेकर ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों के सामने सफर पूरा करने का संकट आ गया है। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ समाप्त होते ही बसें आ जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर रोज पांच बसों का संचालन महाकुंभ के लिए किया जा रहा है। 28 फरवरी तक लगातार पांच बसें बदायूं डिपो से महाकुंभ में भेजी जाएंगी। लगातार बसों की कमी होती जा रही है। पांच मार्च के बाद ही परिवहन व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।





55 बसें महाकुंभ में भेजी जा चुकीं हैंं। लगातार पांच बसें हर दिन यात्रियों को लेकर आ-जा रहीं हैं। ऐसे में कुछ समय अंतराल पर दिल्ली, लखनऊ के लिए बसों की कमी पड़ रही है। महाकुंभ से बसें लौटने पर ही व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी। डिपो की सभी बसों के 5 मार्च तक लौट आने की उम्मीद है। - अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed