{"_id":"c140e0b3ffc87c755ae470f09dec4369","slug":"543-crore-rupees-granted-to-the-primary-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने को भेजा 543 करोड़ का प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने को भेजा 543 करोड़ का प्रस्ताव
बदायूं
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए तैयार प्रस्ताव को जिला परियोजना समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्ताव में समेकित शिक्षा, बालिका शिक्षा, वैकल्पिक शिक्षा के साथ ही गुणवत्ता संबर्धन रणनीति पर विशेष बल दिया गया। इसके अलावा असेवित बस्तियों में सात प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 173 अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण, 925 विद्यालयों में एक लाख 36 हजार 760 मीटर चहारदीवारी का निर्माण, 105 विद्यालयों में रैंप, 26 स्कूलों में नए शौचालयों का निर्माण, 18 हैंडपंप लगाने, 128 जर्जर भवनों का निर्माण, 148 विद्यालयों में मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। बीएसए ने समेकित शिक्षा के तहत उपकरण वितरण और स्वास्थ्य कैंप लगाने, बालिका शिक्षा अंतर्गत बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण, फर्नीचर खरीदने, सामुदायिक सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल किए गए। वैकल्पिक शिक्षा के तहत हाउस होल्ड सर्वे तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण, गुणवत्ता संबर्धन रणनीति में बच्चों ने शिक्षकों की उपस्थिति में वृद्धि के साथ तमाम प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन