{"_id":"699b4de1608d0da8740e1184","slug":"53-lakh-rupees-released-for-the-construction-of-road-from-sadullaganj-to-beladandi-badaun-news-c-123-1-sbly1001-157893-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सादुल्लागंज से बेलाडांडी तक सड़क निर्माण के लिए 53 लाख रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सादुल्लागंज से बेलाडांडी तक सड़क निर्माण के लिए 53 लाख रुपये जारी
विज्ञापन
बदायूं। सादुल्लागंज से समरेर, कमा कुंडरा होते हुए बेलाडांडी तक प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य अब जल्द पूरा हो जाएगा। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन स्तर से 53 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। धनराशि जारी न होने के कारण यह कार्य बीच में रुका गया था।
जिले के सादुल्लागंज, समरेर, कमा कुंडरा और बेलाडांडी समेत आसपास के कई गांव सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। सड़क खराब होने के कारण किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में दिक्कत होती थी, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में सड़क निर्माण पूरा किया जाए। विभाग का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी अवनेश और उस्मान ने बताया कि सड़क बनने से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आपात स्थिति में आवागमन आसान होगा। उम्मीद जताई है कि इस बार कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा किया जाएगा।