फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक्स्पेलर में फंसकर किशोर की जान गई

एक्स्पेलर में फंसकर किशोर की जान गई

Tue, 05 Mar 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक्स्पेलर में फंसकर किशोर की जान गई
बदायूं। सरसों की पिराई के दौरान एक किशोर ऑयल एक्स्पेलर में फंसकर कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा देख एक्स्पेलर स्वामी घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने एक्स्पेलर के पार्ट्स खोलकर किशोर को निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दारानगर में मंगलवार दोपहर हुआ। ग्रामवासी जगदीश का एक्स्पेलर उसके घर में ही चलता है। करीब एक माह से उसके एक्स्पेलर पर गांव का ही पिंटू (17) पुत्र खेतल बतौर मजदूरी काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर पिंटू एक्स्पेलर से सरसों की पिराई कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उस दौरान एक्स्पेलर मालिक और उसके परिवार वाले घर पर मौजूद थे। पिंटू एक्स्पेलर में सरसों डालकर आगे से खल निकाल रहा था कि तभी उसका हाथ आगे से फंस गया। उसने हाथ निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते हाथ के साथ वह भी एक्स्पेलर के अंदर चला गया। यह देखकर एक्स्पेलर मालिक और उसके परिवार वाले बगैर मोटर बंद किए घर से भाग गए। जैसे ही इस बारे में मोहल्ले में पता चला तो अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में पिंटू के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मोटर को बंद किया और उसके बाद एक्स्पेलर के पार्ट्स खोलकर पिंटू को निकाला। परिवार वाले तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों ने घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed